फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   A temporary firecracker market may be set up in the Cantt area.

Bareilly News: कैंट में लग सकता है अस्थायी पटाखा बाजार

Tue, 03 Nov 2026 03:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
A temporary firecracker market may be set up in the Cantt area.
बरेली। दिवाली से पहले लगने वाले अस्थायी पटाखा बाजारों में दुकानों की संख्या घटने से व्यापारी परेशान हैं। दूसरी ओर, कैंट के सदर बाजार स्थित चर्च के मैदान में करीब दस दुकानों की अनुमति देने पर अफसर मंथन कर रहे हैं। लाइसेंस न मिलने से अब तक थोक खरीद नहीं होने से व्यापारियों को आखिरी वक्त में माल आपूर्ति की चिंता भी सता रही है।
विज्ञापन

एडीएम सिटी डॉ. अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि अस्थायी पटाखा बाजार में दुकानों की संख्या और स्थल का चयन शासनादेश और सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन पर किया गया है। इस बार एमबी इंटर कॉलेज मैदान में दस, सीबीगंज रेनॉल्ट एजेंसी के सामने 30, दूरदर्शन केंद्र लाल फाटक के पास दस, हार्टमन कॉलेज के पास रामलीला मैदान में 30, बीसलपुर रोड स्थित मेगा मेंशन सोसाइटी के पास क्रिकेट ग्राउंड में 30 दुकानों के लिए जगह तय हुई है।
विज्ञापन

कैंट के सदर बाजार में आठ या दस दुकानों को लगवाने पर मंथन हो रहा है। मंगलवार को इस पर निर्णय हो जाएगा। अस्थायी बाजार में दुकान लगाने वाले कारोबारियों को जल्द लाइसेंस दिए जाएंगे। उन्हें नए नियम बताए गए हैं। दुकानों की संख्या बढ़ाना मुमकिन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed