फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   CM Yogi Adityanath visits to Nooranpur Pilibhit

यूपी: पीलीभीत के नूरानपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हेलीकॉप्टर से उतरते ही गूंजे जयकारे

Tue, 03 Nov 2026 12:30 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 03 Nov 2026 12:30 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पीलीभीत जिले के नूरानपुर गांव पहुंचे। वे यहां नौ दिवसीय रामकथा के समापन अनुष्ठान में शामिल होने पहुंचे हैं। रामकथा का आयोजन गोरक्षपीठ से जुड़े शिव मंदिर में हो रहा है। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath visits to Nooranpur Pilibhit
गोरक्षपीठ से जुड़े शिव मंदिर में पहुंचे सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पीलीभीत जिले के दौरे पर हैं। वे मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बीसलपुर तहसील क्षेत्र के गांव नूरानपुर पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर शिव मंदिर के निकट बनाए गए हेलीपैड पर उतरा। उनके आगमन पर कार्यक्रम स्थल पर हलचल तेज हो गई। बड़ी संख्या में साधु-संत, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उनके स्वागत के लिए मौजूद हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

मुख्यमंत्री के स्वागत में जयकारे लगाए गए। गोरक्षपीठ से जुड़े शिव मंदिर परिसर में यह कथा आयोजित की गई है। मंगलवार को इस कथा का समापन हो रहा है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुबह से ही आश्रम परिसर में तैयारियां चल रही थीं। आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में साधु-संत और श्रद्धालु कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।  आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नूरानपुर में मुख्यमंत्री का स्वागत
मुख्यमंत्री के पहुंचते ही कार्यक्रम स्थल पर उत्साह बढ़ गया। उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में साधु-संत, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण एकत्र हुए थे। लोगों ने मुख्यमंत्री के सम्मान में जयकारे लगाए। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा था।

विज्ञापन

नौ जिलों की पुलिस तैनात 
मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पीलीभीत समेत नौ जिलों की पुलिस को जिम्मेदारी सौंपी गई है। करीब 1600 पुलिसकर्मियों के साथ पीएसी की एक कंपनी तैनात की गई है। सुरक्षा व्यवस्था में चार अपर पुलिस अधीक्षक, 16 डिप्टी एसपी, 42 थाना प्रभारी, 144 उपनिरीक्षक, 38 महिला उपनिरीक्षक, 707 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल, 124 महिला कांस्टेबल तथा 65 यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed