फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   CM Yogi to visit Pilibhit tomorrow attend the Shri Ram Katha Mahotsav

सीएम योगी का पीलीभीत दौरा कल: श्रीराम कथा महोत्सव में होंगे शामिल, अफसरों ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

Mon, 02 Nov 2026 04:29 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 02 Nov 2026 04:29 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पीलीभीत जिले के नूरानपुर स्थित श्री शंकर मंदिर में दर्शन-पूजन कर श्रीराम कथा महोत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय के कार्यक्रम अनुसार, वह करीब डेढ़ घंटे जिले में रहेंगे। दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन सोमवार को तैयारियों में जुटा रहा। 

विज्ञापन
CM Yogi to visit Pilibhit tomorrow attend the Shri Ram Katha Mahotsav
अफसरों ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र का दौरा करेंगे। वह नूरानपुर स्थित श्री शंकर मंदिर में दर्शन-पूजन करने के साथ श्रीराम कथा महोत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन सोमवार को तैयारियों में जुटा रहा। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कमिश्नर और डीआईजी बरेली ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए आसपास के कई जिलों से भी पुलिस बल बुलाया गया है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री करीब डेढ़ घंटे जिले में रहेंगे। वह सुबह करीब 11 बजे लखनऊ से राजकीय हेलीकॉप्टर से पीलीभीत के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:05 बजे उनका हेलीकॉप्टर नूरानपुर स्थित हेलीपैड पर उतरेगा। यहां से कार द्वारा श्री शंकर मंदिर पहुंचेंगे।
विज्ञापन


दोपहर 12:10 से 12:20 बजे तक मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद कथा मंडप में पहुंचकर 12:30 से 1:30 बजे तक आयोजित श्रीराम कथा महोत्सव में शामिल होंगे। दोपहर 1:30 बजे कार्यक्रम स्थल से हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। 1:35 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम 
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मंडल और जिला स्तर के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा के साथ एनएसजी का सुरक्षा घेरा भी रहेगा। छह एनएसजी कमांडो और अधिकारियों सहित 20 सुरक्षाकर्मी एक दिन पहले पहुंच जाएंगे। 

इसके अलावा कई जिलों से पुलिस अधिकारियों और जवानों की ड्यूटी लगाई जाएगी। डीएम आलोक कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर हेलीपैड से मंदिर और कथा स्थल तक सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed