फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uproar at Bareilly College ABVP activists stage a protest

बरेली कॉलेज में हंगामा: एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, प्राचार्य की कुर्सी पर लगाया 'लापता' का पोस्टर

Sun, 25 Oct 2026 01:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 25 Oct 2026 01:33 AM IST
सार

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बरेली कॉलेज के प्राचार्य कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को नामांकन संख्या न मिलने से परीक्षा आवेदन भरने में समस्या आ रही है। प्राचार्य की अनुपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने उनकी कुर्सी बाहर निकालकर 'लापता प्राचार्य' का पोस्टर लगाया। 

विज्ञापन
Uproar at Bareilly College ABVP activists stage a protest
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य की कुर्सी पर लगाया पोस्टर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की बरेली कॉलेज इकाई ने विद्यार्थियों को नामांकन संख्या न मिलने के कारण परीक्षा आवेदन पत्र भरने में आ रही समस्याओं को लेकर शनिवार को प्राचार्य कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने प्राचार्य की अनुपस्थिति में उनकी कुर्सी बाहर निकाल कर नारेबाजी भी की। इस प्रदर्शन में महानगर सहमंत्री कुनाल मिश्रा, इकाई मंत्री सलोनी यादव, नितिन मिश्रा, हर्ष राजपूत, लक्की शर्मा, अंश गंगवार, अंकिता और विनोद व अन्य शामिल रहे।

विज्ञापन


एबीवीपी कार्यकर्ता विद्यार्थियों की समस्या लेकर प्राचार्य कार्यालय पहुंचे थे। वहां प्राचार्य नहीं मिले। उप प्राचार्य और चीफ प्रॉक्टर भी अपने कार्यालय में मौजूद नहीं थे। जिम्मेदार अधिकारियों की अनुपस्थिति और समस्या समाधान में देरी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया। उन्होंने प्राचार्य की कुर्सी पर 'लापता प्राचार्य' का पोस्टर लगा दिया। अन्य दो कुर्सियों पर 'लापता उप प्राचार्य' और 'लापता चीफ प्रॉक्टर' के पोस्टर भी लगाए गए। प्राचार्य की कुर्सी को कार्यालय से बाहर प्रांगण में लाकर रख दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। 
विज्ञापन


अंतिम तारीख बढ़वाने का दिया भरोसा 
प्रभारी चीफ प्रॉक्टर डॉ. नीरज पाल मलिक ने उनको समझाने का प्रयास किया। उन्होंने परीक्षा आवेदन पत्र भरने की अंतिम तारीख बढ़वाने का भरोसा दिया। उप प्राचार्य वंदना शर्मा ने बताया कि प्राचार्य छुट्टी पर थे। उनसे बात करने के बाद विद्यार्थियों की समस्या सुलझे इसलिए विश्वविद्यालय गईं थीं। एबीवीपी कार्यकर्ताओं की दोनों मांगों को लेकर उनसे लगातार बात हो रही थी, फिर भी इस तरह की घटना निंदनीय है। चीफ प्रॉक्टर डॉ. इंदीवर सिंह ने बताया कि वह भी अवकाश पर थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

समीक्षा कर पाठ्यक्रमों को श्रेणीबद्ध करने की मांग
समाजवादी छात्र सभा ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन से 700 विद्यार्थियों के प्रवेश और छात्रवृत्ति संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग की है। महानगर अध्यक्ष विक्रांत सिंह पाल ने बताया कि कुछ पाठ्यक्रमों को स्व-वित्तपोषित श्रेणी में रखने से विद्यार्थी असमंजस में हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे छात्रवृत्ति पर निर्भर होते हैं। 

समाजवादी छात्र सभा ने संबंधित पाठ्यक्रमों की आरक्षित श्रेणी के आधार पर समीक्षा कर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। साथ ही, छात्रवृत्ति के पात्र विद्यार्थियों को आवेदन का अवसर और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए कहा है। मांग है कि डीएसडब्ल्यू कार्यालय में विद्यार्थियों की शिकायतों की सुनवाई और निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था हो और विवि प्रशासन को स्पष्ट कार्ययोजना जारी करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed