{"_id":"66777c9b62443f43630cef88","slug":"agniveer-recruitment-rally-from-1st-july-in-bareilly-jat-regiment-2024-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agniveer Bharti 2024: बरेली में एक जुलाई से अग्निवीर भर्ती रैली, जानिए पूरा शेड्यूल और जरूरी बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agniveer Bharti 2024: बरेली में एक जुलाई से अग्निवीर भर्ती रैली, जानिए पूरा शेड्यूल और जरूरी बातें
Sun, 23 Jun 2024 07:14 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 23 Jun 2024 07:14 AM IST
सार
Agniveer Recruitment News: एक जुलाई से बरेली में अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। यह भर्ती रैली युद्ध विधवाओं के पुत्रों, जाट रेजिमेंट के भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों, युद्ध शहीदों व घायलों के पुत्रों व सगे भाइयों के लिए आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
Agniveer Recruitment 2024
- फोटो : Amar ujala Graphics
विस्तार
अगर आप सेना में जाकर देशसेवा करना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। यूनिट हेडक्वार्टस कोटा के तहत पहली जुलाई से बरेली में अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। यह रैली जाट रेजिमेंटल सेंटर में कराई जाएगी। बरेली के अभ्यर्थियों के लिए रैली पांच जुलाई को होगी। यह भर्ती रैली युद्ध विधवाओं के पुत्रों, जाट रेजिमेंट के भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों, युद्ध के दौरान शहीद एवं घायल सैनिकों के पुत्रों व सगे भाइयों के लिए आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
मध्य कमान के जनसम्पर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, अग्निवीर ट्रेड्समेन, अग्निवीर खिलाड़ी और अग्निवीर लिपिक पदों के लिए यह भर्ती रैली कराई जा रही है। रैली युद्ध विधवाओं के पुत्रों, जाट रेजिमेंट के भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों, युद्ध शहीदों व घायलों के पुत्रों व सगे भाइयों के लिए आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
बरेली में बवाल: प्लॉट पर कब्जे को लेकर गोलीबारी-आगजनी, इंस्पेक्टर-दरोगा समेत छह निलंबित, पिता-पुत्र गिरफ्तार
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को प्रारम्भिक जांच के लिए प्रमाणपत्र व दस्तावेज लेकर सुबह चार बजे भर्ती स्थल जाट रेजिमेंटल सेंटर के जाट गेट पर पहुंचना होगा। सात बजे के बाद आने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती में शामिल नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों का चिकित्सकीय परीक्षण दो जुलाई से होगा, जबकि लिखित परीक्षा आठ सितंबर को कराई जाएगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जाट रेजिमेंटल सेंटर, बरेली के भर्ती कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
Trending Videos
यह है शेड्यूल
पांच जुलाई को अग्निवीर सामान्य ड्यूटी के लिए यूपी के बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपूर, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बदायूं, भदोही, बुलन्दषहर, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फर नगर, जालौन, हापुड़(पंचशीलनगर), पीलीभीत, प्रतापगढ, रामपुर, रायबरेली, सहारनपुर, संतकबीरनगर, शाहजहांपुर, गाजियाबाद, गाजीपुर, मथुरा, शामली, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, उन्नाव, वाराणसी, कानपुर देहात, बिजनौर और सम्भल के अभ्यर्थियों के लिए।
आठ जुलाई को अग्निवीर ट्रेड्समैन के लिए सभी राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली तथा अग्निवीर लिपिक पद हेतु सिर्फ जाट रेजिमेंट के लिए सभी राज्यों के अभ्यर्थियों की भर्ती रैली।