फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly-Jewar air service begins flights to Delhi begin today

UP: बरेली-जेवर के बीच हवाई सेवा शुरू, आज से दिल्ली की उड़ान; इन शहरों के लिए फ्लाइट की योजना

Thu, 02 Jul 2026 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 02 Jul 2026 01:25 AM IST
सार

बरेली हवाई अड्डे से बुधवार को जेवर के लिए उड़ानें शुरू हुईं, जबकि बृहस्पतिवार से दिल्ली के लिए भी सेवा बहाल होगी। भविष्य में गोवा, श्रीनगर, हैदराबाद, कोलकाता और अहमदाबाद के लिए भी उड़ान की योजना है। 

विज्ञापन
Bareilly-Jewar air service begins flights to Delhi begin today
बरेली एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली हवाई अड्डे से बुधवार को रिमझिम बारिश के बीच नोएडा के जेवर स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान शुरू हो गई। सांसद छत्रपाल गंगवार ने नोएडा से आने वाले यात्रियों का स्वागत किया। इधर से जाने वाली पहली महिला यात्री से केट कटवाया गया। सांसद ने महिला यात्री को बोर्डिंग पास भेंट किया। ढाई साल बाद बृहस्पतिवार से बरेली-दिल्ली के बीच भी हवाई सेवा फिर शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


बुधवार सुबह 11:20 बजे इंडिगो एयरलाइंस का 78 सीटर एटीआर-72 एयरक्राफ्ट बरेली हवाई अड्डे पर उतरा और यहां से दोपहर 12:05 बजे रिमझिम के बीच जेवर के लिए उड़ान भरी। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि यह हवाई सेवा बरेली मंडल के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे व्यापार, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन को नई गति मिलेगी। हवाई अड्डा निदेशक अवधेश अग्रवाल ने कहा कि बरेली से जेवर की उड़ान बरेली ही नहीं, बल्कि बदायूं, पीलीभीत, पंतनगर, लखीमपुर खीरी सहित आसपास के कई जिलों लोगों को लाभ पहुंचाएगी।
विज्ञापन


इन शहरों के लिए शुरू होगी उड़ान 
सांसद ने बरेली से दिल्ली और जेवर की उड़ान शुरू होने पर केंद्रीय उड्ययन मंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भविष्य में बरेली से गोवा, श्रीनगर, हैदराबाद, कोलकाता, अहमदाबाद की उड़ान भी शुरू करने की योजना है। नई उड़ानें शुरू होने से बरेली में पर्यटन के साथ औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उड़ानों की समय सारिणी
बरेली-नोएडा के बीच उड़ान सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को होगी। नोएडा से सुबह 10:30 बजे उड़ान भरकर विमान 11:20 बजे बरेली हवाई अड्डे पर उतरेगा। यहां से दोपहर 12:05 बजे रवाना होकर एक बजे नोएडा पहुंचेगा। बरेली-दिल्ली के बीच मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को उड़ान होगी। दिल्ली से फ्लाइट दोपहर 1:35 बजे रवाना होकर 2:36 बजे बरेली एयरपोर्ट पहुंचेगी और यहां से अपराह्न तीन बजे उड़ान भरकर शाम 4:05 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

ये है किराया
बरेली-नोएडा के बीच हवाई सफर का किराया 4,423 और नोएडा-बरेली के बीच का किराया 3,749 रुपये है। बरेली-दिल्ली के बीच यह किराया 4,423 और दिल्ली-बरेली के बीच 4,588 रुपये है। एयरलाइंस के प्रतिनिधि ने बताया कि हवाई किराया फ्लेक्सिबल होता है। टिकटों की मांग के अनुसार यह घटता-बढ़ता रहता है। दिल्ली और नोएडा रूटों पर अभी यात्रियों की संख्या कम है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed