Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Priti Singh name entered into the India Book of Records

बरेली: प्रीति सिंह ने 18124 फीट की ऊंचाई पर रचा कीर्तिमान, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

Fri, 13 Nov 2026 06:35 AM IST
Mukesh Kumar सौरभ श्रीवास्तव, संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
सौरभ श्रीवास्तव, संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Fri, 13 Nov 2026 06:35 AM IST
सार

बरेली की फिटनेस कोच प्रीति सिंह ने लेह-लद्दाख के फोटी ला दर्रे पर 18,124 फीट की ऊंचाई पर सात पुश-अप लगाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है। उन्होंने यह उपलब्धि महज 15 सेकंड में हासिल की। इतनी ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।

विज्ञापन
Bareilly Priti Singh name entered into the India Book of Records
फिटनेस कोच प्रीति सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हौसले और मजबूत इच्छाशक्ति के दम पर इंसान किसी भी मुश्किल लक्ष्य को हासिल कर सकता है। इसका उदाहरण बरेली की रहने वाली फिटनेस एवं न्यूट्रिशन कोच प्रीति सिंह ने कर दिखाया है। उन्होंने लेह-लद्दाख स्थित फोटी ला दर्रे पर समुद्र तल से 18,124 फीट की ऊंचाई पर महज 15 सेकंड में सात पुश-अप लगाकर अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। उनकी इस उपलब्धि को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। रिकॉर्ड दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद से परिवार में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन


मूल रूप से पंजाब की रहने वाली प्रीति सिंह वर्तमान में बरेली कैंट क्षेत्र में रहती हैं। उनके पति कर्नल गुरुसिमरन दीप सिंह भारतीय सेना में रहकर देश की सेवा कर रहे हैं। प्रीति के दो बच्चे हैं। उनकी 11 वर्षीय बेटी सहज सिंह और छह वर्षीय बेटी सहर सिंह हैं। प्रीति अपने पति और बेटी के साथ लेह-लद्दाख घूमने गई थीं। इसी दौरान उन्होंने फोटी ला दर्रे पर यह रिकॉर्ड बनाने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि फोटी ला दर्रा दुनिया के ऊंचे पर्वतीय दर्रों में छठे स्थान पर है। इतनी अधिक ऊंचाई पर ऑक्सीजन का स्तर काफी कम होने के कारण उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपने लक्ष्य को पूरा किया।
विज्ञापन


प्रीति ने बताया कि दूसरे बच्चे के जन्म के बाद उन्होंने फिटनेस कोचिंग को अपना पेशा बनाया। भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि महिलाओं के लिए घर और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच खुद की फिटनेस पर ध्यान देना काफी मुश्किल होता है। इसी सोच के साथ उन्होंने फिटनेस कोच बनने का फैसला किया। वर्तमान में वह ऑनलाइन माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

युवाओं के जंक फूड से बचने की सलाह 
उन्होंने बताया कि रोजाना 10 से 12 घंटे काम करने वाले लोगों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। दिनभर के खानपान में प्रोटीन, फाइबर और विटामिन सहित सभी जरूरी पोषक तत्व शामिल होने चाहिए। किसी भी खाद्य पदार्थ का जरूरत से ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। युवाओं को जंक फूड से दूरी बनानी चाहिए और मिलावटी खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए। शरीर हमारे मंदिर के समान है, इसलिए इसकी देखभाल करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को रोजाना कम से कम एक घंटा अपने शरीर और स्वास्थ्य के लिए जरूर निकालना चाहिए।

दूसरे बच्चे के बाद चुना फिटनेस का रास्ता
प्रीति सिंह ने बताया कि दूसरे बच्चे के जन्म के बाद उन्होंने फिटनेस कोचिंग के क्षेत्र में कदम रखा। उनका मानना है कि महिलाएं परिवार और जिम्मेदारियों के बीच अपनी सेहत को अक्सर प्राथमिकता नहीं दे पाती हैं। वह ऑनलाइन फिटनेस कोचिंग के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। उनका संदेश है कि उम्र और व्यस्तता चाहे जो भी हो, हर व्यक्ति को अपनी फिटनेस के लिए प्रतिदिन एक घंटा जरूर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed