{"_id":"6af19172f935480e03043eb7","slug":"bihar-engineer-found-dead-in-ramganga-river-in-bareilly-2026-11-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली: रामगंगा में मिला बिहार के इंजीनियर का शव, काम के दबाव से परेशान होकर आत्महत्या करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: रामगंगा में मिला बिहार के इंजीनियर का शव, काम के दबाव से परेशान होकर आत्महत्या करने का आरोप
Mon, 09 Nov 2026 02:55 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 09 Nov 2026 02:55 PM IST
सार
बरेली में बिहार निवासी एक इंजीनियर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह नौकरी के काम सिलसिले में बरेली आए थे। परिजन के मुताबिक, काम के दबाव के कारण इंजीनियर ने नदी में कूदकर जान दी है।
विज्ञापन
मृतक राहुल कुमार सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : स्रोत- परिजन
विस्तार
बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र में रामगंगा नदी में डूबे बिहार निवासी इलेक्ट्रिक कंपनी के इंजीनियर राहुल कुमार सिंह का शव रविवार को बरामद हुआ। भमोरा और सुभाषनगर पुलिस की मदद से गांव टांडा गंगाजी के पास नदी से शव बाहर निकाला गया। पहचान होने के बाद पुलिस ने परिवार को सूचना दी। पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे परिजनों का शव देखकर रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
दो महीने पहले नौकरी के काम से आए थे बरेली
बिहार के ईश्वरपुर थाना क्षेत्र के गांव सोमभा निवासी राहुल कुमार सिंह के भाई ऋतुराज कुमार सिंह ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि उनके भाई पिछले दो महीने से घर से काम के सिलसिले निकले थे। वह एक इलेक्ट्रिक कंपनी में इंजीनियर के पद पर तैनात थे। कंपनी ने उन्हें बिहार से बरेली भेजा था।
विज्ञापन
रामगंगा में डूबने की मिली थी सूचना
ऋतुराज के मुताबिक, शनिवार शाम सुभाषनगर पुलिस को एक युवक के रामगंगा में डूबने की सूचना मिली थी। इसके बाद सुभाषनगर और भमोरा पुलिस ने तलाश शुरू की। रविवार को गांव टांडा गंगाजी के पास नदी से राहुल का शव बाहर निकाला गया। पहचान होने पर परिवार को सूचना दी गई। खबर मिलते ही परिजन बरेली पहुंचे।
विज्ञापन
Trending Videos
कंपनी पर लगाया काम का दबाव बनाने का आरोप
मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि कंपनी की ओर से राहुल पर काम का काफी दबाव बनाया जा रहा था। इसी तनाव के चलते उन्होंने रामगंगा में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। भाई का आरोप है कि घटना के बाद कंपनी के लोगों ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया और न ही राहुल के बारे में कोई जानकारी दी। उन्होंने कंपनी की लापरवाही बताते हुए पुलिस से जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

दो भाइयों में बड़े थे राहुल
राहुल दो भाइयों में बड़े थे। दिवाली पर उनकी मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। मां मीरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजन ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर कंपनी की भूमिका की पड़ताल करने की मांग की है।