फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Case registered against a woman from Hathras in connection with the death of a village administrator

Bareilly News: ग्राम प्रशासक की मौत के मामले में हाथरस की महिला पर रिपोर्ट

Sun, 25 Oct 2026 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Case registered against a woman from Hathras in connection with the death of a village administrator
भाई ने एक साल से मानसिक प्रताड़ित करने व आत्महत्या के लिए उकसाने का लगाया आरोप
विज्ञापन

मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव पहुंचा बुजुर्ग में ग्राम प्रधान राजेंद्र कुमार पाल की मौत के मामले में हाथरस की महिला हिना के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
ग्राम प्रशासक के छोटे भाई राजेश कुमार पाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में महिला पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मृतक के मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच कराने और डिजिटल साक्ष्य जुटाकर मामले की निष्पक्ष विवेचना कराने की भी मांग की है। राजेश कुमार पाल के मुताबिक, उनके बड़े भाई राजेंद्र कुमार पाल गांव के निर्वाचित प्रशासक प्रधान थे। आरोप है कि 20 और 21 अक्तूबर की दरम्यानी रात घर के कमरे में फंदा लगाने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

एक साल से भाई के संपर्क में थी महिला
शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया कि हाथरस के सिकंदरा मऊ के शीशगढ़ कस्बा स्थित हाथी खाना नगला निवासी हिना खान पिछले करीब एक साल से उनके भाई के संपर्क में थी और कथित तौर पर उन्हें ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठ रही थी। राजेश का दावा है कि घटना से एक दिन पहले भी महिला की उनके भाई से करीब दो घंटे फोन पर बातचीत हुई थी। उन्होंने आरोपों के समर्थन में कुछ सोशल मीडिया अकाउंट और तस्वीरों का भी हवाला दिया है। राजेश के अनुसार, पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई के दौरान उनके भाई का मोबाइल फोन कब्जे में लिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------



ग्राम प्रशासन के भाई की तहरीर पर मामला पंजीकृत कर तथ्यों के आधार पर नियमानुसार जांच की जा रही है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- अजय कुमार, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed