{"_id":"6ad5e93f690543cced0fbdf2","slug":"dog-attacked-a-boy-who-was-on-his-way-to-a-kanya-bhoj-in-bareilly-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: कन्या भोज में जा रहे बालक पर कुत्ते ने किया हमला, पैर में दो जगह काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: कन्या भोज में जा रहे बालक पर कुत्ते ने किया हमला, पैर में दो जगह काटा
Mon, 19 Oct 2026 03:26 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 19 Oct 2026 03:26 PM IST
सार
बरेली में कुत्तों का आतंक थम नहीं रहा है। बारादरी इलाके के संजय नगर में सोमवार को एक कुत्ते ने नौ साल के बालक पर हमला कर दिया। उसे काटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पीड़ित बच्चा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर में सोमवार सुबह कन्या भोज में शामिल होने जा रहे नौ साल के बालक पर कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने उसके दाहिने पैर में दो जगह काटकर घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने उसे बचाया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसका उपचार किया गया।
विज्ञापन
संजय नगर निवासी अरविंद कक्षा दो का छात्र है। उसने बताया कि सोमवार सुबह वह मोहल्ले में आयोजित कन्या बरुआ भोज में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, कुत्ते ने उसके दाहिने पैर में दो जगह काट लिया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने कुत्ते से उसे बचाया। घटना के बाद अरविंद ने घर पहुंचकर परिजन को बताया। परिजन उसे एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उसका उपचार किया जा रहा है। उसके पैर में गहरा घाव हुआ है।
विज्ञापन