{"_id":"6a9280fcd0ab65b88803ddb2","slug":"fire-breaks-out-on-the-fourth-floor-of-navodaya-hospital-in-bareilly-patients-safely-evacuated-2026-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बरेली के नवोदय अस्पताल की चौथी मंजिल पर लगी आग, मरीजों को सुरक्षित निकाला गया, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बरेली के नवोदय अस्पताल की चौथी मंजिल पर लगी आग, मरीजों को सुरक्षित निकाला गया, मची अफरातफरी
Sat, 29 Aug 2026 12:19 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:19 PM IST
सार
बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में स्थित नवोदय अस्पताल की चौथी मंजिल पर शनिवार तड़के आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते ही सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग एसी में शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका है।
विज्ञापन
आग की घटना के बाद अस्पताल के बाहर जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के इज्जतनगर इलाके के मिनी बाइपास स्थित नवोदय अस्पताल की चौथी मंजिल पर शनिवार तड़के आग लग गई, जिससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि उस वक्त वहां कोई मरीज नहीं था। हालांकि नीचे के तलों पर भर्ती सभी मरीजों को आननफानन बाहर निकाल दिया गया। एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
शनिवार को अस्पताल की चौथी मंजिल पर लोगों ने धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग की लपटें नजर आने लगीं। आग की खबर फैलते ही अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके तीमारदार घबरा गए। आग लगने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने अस्पताल को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- सफर निशुल्क, दुश्वारियां मुफ्त: रक्षाबंधन पर बहनों को करना पड़ा रोडवेज बसों का इंतजार, भीड़ में हुईं बेहाल
विज्ञापन
कर्मचारियों ने अलग-अलग वार्डों में भर्ती मरीजों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। गंभीर मरीजों को बाहर निकालने में भी अस्पताल स्टाफ जुटा रहा। मरीजों और तीमारदारों के एक साथ बाहर आने से अस्पताल परिसर में काफी भीड़ जमा हो गई। कुछ समय तक मौके पर भगदड़ जैसे हालात नजर आए, हालांकि समय रहते लोगों को बाहर निकाल लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।
नवोदय अस्पताल के बाहर जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
मिनी बाइपास पर लगा जाम
अस्पताल में आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचने लगे। अस्पताल के बाहर लोगों और वाहनों की भीड़ बढ़ने से मिनी बाईपास रोड पर लंबा जाम लग गया। सड़क पर वाहनों की कतार लग गई, इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर घटना को देखने लगे। इससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई, हालांकि कुछ देर में ही पुलिस ने यातायात सामान्य कर दिया।
बड़ा हादसा टला, जांच में जुटे अधिकारी
अस्पताल प्रबंधन द्वारा समय रहते मरीजों और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। अग्निशमन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि शुरुआती तौर पर आग एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आग की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। घटना के कारणों पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।