फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Flight schedule at Bareilly Airport to change for the winter season; three flights on Sundays

यूपी: सर्दियों में बदलेगा बरेली एयरपोर्ट का फ्लाइट शेड्यूल, रविवार को तीन उड़ानें

Fri, 23 Oct 2026 06:07 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 23 Oct 2026 06:07 AM IST
सार

सर्दियों में बरेली एयरपोर्ट से उड़ानों का नया शेड्यूल रविवार से लागू होगा। दिल्ली की फ्लाइट अब रविवार को संचालित होगी, जबकि नोएडा और नवी मुंबई की उड़ानों के समय में बदलाव किया गया है। 

विज्ञापन
Flight schedule at Bareilly Airport to change for the winter season; three flights on Sundays
बरेली एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर्दियों के मौसम में बरेली एयरपोर्ट से उड़ानों का शेड्यूल रविवार से बदल जाएगा। नए शेड्यूल में दिल्ली की फ्लाइट शनिवार के बजाय रविवार को संचालित होगी। नोएडा और नवी मुंबई की उड़ानों के समय में भी बदलाव हुआ है।
विज्ञापन


रविवार को तीन राउंड ट्रिप, सोमवार से शुक्रवार तक दो-दो और शनिवार को एक राउंड ट्रिप होगी। इस तरह सप्ताह में चार शहरों के लिए 14 राउंड ट्रिप के तहत 28 उड़ानें संचालित होंगी। फिलहाल नोएडा-बरेली की फ्लाइट शेड्यूल सोमवार, बुधवार, शुक्रवार व रविवार को है। यह सुबह 11:20 बजे बरेली पहुंचती है और 12:05 बजे लौटती है। नए शेड्यूल में फ्लाइट रविवार, सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को सुबह 10:25 बजे आएगी और 11:15 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन


नवी मुंबई-बरेली फ्लाइट अभी सोमवार, बुधवार, शुक्रवार व शनिवार को संचालित होती है। यह दोपहर 1:35 बजे बरेली पहुंचकर 2:20 बजे वापस जाती है। नए शेड्यूल में रविवार, सोमवार, बुधवार व शुक्रवार दोपहर तीन बजे आकर 3:35 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दिल्ली की फ्लाइट संचालन के दिन में बदलाव 
दिल्ली की फ्लाइट संचालन के दिन में भी बदलाव हुआ है। अभी यह फ्लाइट मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार दोपहर 2:35 बजे बरेली पहुंचकर 3:00 बजे वापस जाती है। नए शेड्यूल में यह रविवार को संचालित होगी। बंगलूरू फ्लाइट मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को संचालित होगी। यह दोपहर 1:20 बजे बरेली पहुंचती है और 1:55 बजे वापस जाती है।

बरेली एयरपोर्ट के निदेशक अवधेश अग्रवाल के मुताबिक, नए शेड्यूल में दिल्ली, नोएडा, नवी मुंबई और बंगलूरू के लिए सप्ताह में 14 राउंड ट्रिप निर्धारित हैं। उड़ान समय और संचालन के दिनों में बदलाव के बाद एडवांस टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को अपनी फ्लाइट का समय जरूर जांच लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed