Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Young woman dies by hanging in Bareilly

बरेली: 'मम्मी मुझे माफ कर देना, मैं अच्छी बेटी नहीं बन सकी', लिखकर युवती ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 05 Nov 2026 03:02 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 05 Nov 2026 03:02 AM IST
सार

बरेली के सदर कैंट इलाके में 22 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है। नोट में युवती ने मां और चाचा से माफी मांगते हुए पारिवारिक और सामाजिक परिस्थितियों से जुड़ी मानसिक परेशानियों का जिक्र किया है।  

विज्ञापन
Young woman dies by hanging in Bareilly
अंशिका सिंह का फाइल फोटो - फोटो : स्रोत- परिजन

विस्तार

बरेली के सदर कैंट इलाके में बुधवार को एक युवती ने अपने घर के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें युवती के कई कारणों से अवसाद में होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित एलए अपार्टमेंट निवासी अर्चना पंकज ने बुधवार शाम पुलिस को बताया कि उनकी भतीजी अंशिका सिंह उर्फ कुकी (22) ने दोपहर करीब तीन बजे जान दे दी। जानकारी मिलने पर मृतका के चाचा मोहित कुमार ने अंशिका को पंखे से नीचे उतारा। उसे तुरंत कैंट बोर्ड अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उसे दो निजी अस्पताल भी ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने शव को वापस सदर कैंट स्थित घटनास्थल पर रख दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। सुसाइड नोट मिलने के बाद फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया।
विज्ञापन


सुसाइड नोट में लिखा दर्द
सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि सुसाइड नोट में अंशिका के अवसाद में होने के कई कारण बताए हैं। लिखा है कि चाचा और मम्मी मुझे माफ कर देना, मैं अच्छी बेटी नहीं बन सकी। इसके पीछे उसने जेनरेशन गैप को वजह लिखा। लिखा कि मैं किसी से बात करती थी तो लोग उसे दूसरी तरह से देखते थे। पड़ोस की युवती का नाम लिखा कि दीदी कहती थीं कि अंशिका से जो बात करेगा, वह उससे बात नहीं करेंगी। पुलिस अब सुसाइड नोट की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पिता की मौत के बाद मां कर रहीं आईटीबीपी में नौकरी
पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि अंशिका के पिता सत्येंद्र सिंह आईटीबीपी में तैनात थे। उनकी दो साल पहले मौत हो गई थी। उनकी जगह अंशिका की मां को आईटीबीपी दिल्ली में नौकरी मिली थी। मां को पुलिस ने सूचना दी तो वह दिल्ली से आ रही हैं। अंशिका की छोटी बहन लखनऊ में और भाई विशाखापत्तनम में पढ़ाई कर रहा है। वह यहां चाचा व बुआ के साथ रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed