फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   gym owner and his associates beat up a transgender person in Bareilly

UP News: बरेली में जिम संचालक की दबंगई, साथियों संग मिलकर किन्नर को पीटा, निर्वस्त्र करने का भी आरोप

Mon, 10 Aug 2026 07:26 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 10 Aug 2026 07:26 AM IST
सार

बरेली में किन्नर की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। आरोप है कि जिम संचालक और उसके साथियों ने किन्नर को पीटा। उसे निर्वस्त्र भी किया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
gym owner and his associates beat up a transgender person in Bareilly
जिम संचालक पर लगा पिटाई का आरोप - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली के रामपुर गार्डन स्थित हीलियोस जिम के बाहर गाड़ी में तोड़फोड़ को लेकर शुरू हुआ विवाद संघर्ष में बदल गया। किन्नर और उसके साथियों ने जिम संचालक व उनके साथियों पर मारपीट व अभद्रता करने, निर्वस्त्र कर जेंडर चेक करने जैसे आरोप लगाए। वीडियो वायरल होने के बाद जिम संचालक व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


कोहाड़ापीर निवासी सलमान उर्फ मन्नू सूरी खुद को थर्ड जेंडर (किन्नर) बताती हैं। उनके मुताबिक सात अगस्त की सुबह मुंहबोले भाई विशाल ने कॉल कर बताया कि उनकी गाड़ी हीलियोस जिम के बाहर तोड़ दी गई है। मन्नू जिम पहुंची और संचालक अश्वनी शर्मा से बातचीत की। संचालक ने जानकारी न होने की बात कही तो वे लोग लौट आए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Pilibhit News: परिवार के खाने में मिलाईं नशे की गोलियां, फिर रात में प्रेमी संग मिलकर युवती ने की ये वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन


जिम संचालक ने कॉल कर बुलाया 
मन्नू का आरोप है कि रात 10 बजे जिम संचालक ने उसके साथी को कॉल कर बताया कि गाड़ी तोड़ने वाले के बारे में जानकारी मिल गई है। मन्नू साथियों के साथ दोबारा जिम पहुंचीं। आरोप है कि वहां जिम संचालक अश्वनी शर्मा के साथ सुशील, अंकित, अजय और अन्य लोग मौजूद थे। इन लोगों ने अभद्रता की और विरोध पर पिटाई कर दी।

कपड़े उतारने का आरोप 
आरोप है कि इलाके के असली थर्ड जेंडर आ गए। उन्होंने भी मन्नू व उनके साथियों की पिटाई की। उनके कपड़े उतारकर जेंडर चेक किया। पुरुष बताकर पीटा गया। मन्नू ने जान से मारने की कोशिश का भी आरोप लगाया गया।

पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट 
घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि जिम संचालक अश्वनी शर्मा समेत नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है। अश्वनी व कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed