{"_id":"6a987a9cb4ae7906850204b5","slug":"illegal-imambara-built-on-municipal-corporation-land-demolished-bareilly-news-c-4-bly1015-958669-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बरेली में अवैध इमामबाड़े पर चला बुलडोजर, दुकानें और मकान भी ध्वस्त, नगर निगम ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बरेली में अवैध इमामबाड़े पर चला बुलडोजर, दुकानें और मकान भी ध्वस्त, नगर निगम ने की कार्रवाई
Thu, 03 Sep 2026 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:05 AM IST
सार
नगर निगम ने बुधवार को वार्ड-51 स्थित नगरिया परीक्षित में 0.624 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। इस पर अवैध इमामबाड़ा, दुकानें और मकान बने थे। टीम ने बुलडोजर से अवैध निर्माण ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन
बुलडोजर से ढहाया गया अवैध इमामबाड़ा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में नगर निगम ने बुधवार को वार्ड-51 स्थित नगरिया परीक्षित में अपनी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। यहां नगर निगम की कुल 0.624 हेक्टेयर भूमि पर अवैध इमामबाड़ा बनाने के साथ ही 12 अतिक्रमणकारियों ने अवैध रूप से दुकानें, कच्चे मकान व झोपड़ियां बनाकर कब्जा किया था। इन्हें बुलडोजर से हटा दिया गया।
नगरिया परीक्षित वार्ड के पार्षद महेश राजपूत ने कांशीराम आवास के सामने भूमि पर 25 साल से कब्जे की शिकायत की थी। इसके बाद नगर निगम की टीम बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे मौके पर पहुंची। जेसीबी से यहां किए गए निर्माण को ढहाकर जमीन को कब्जे में लिया गया।
यह भी पढ़ें- बरेली: सूट पहनकर शौचालय में घुसी, बुर्का पहनकर भाग निकली महिला बंदी, दो पुलिसकर्मी निलंबित
विज्ञापन
अवैध इमामबाड़े को ढहाने का प्रकरण बुधवार को चर्चा में भी रहा। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए। कार्रवाई के बाद ड्रम व अन्य सामान को सुरक्षित किया गया। इस दौरान मौके पर एई मुकेश शाक्य, प्रभारी प्रवर्तन दल पीबी जोशी, अतिक्रमण प्रभारी सचिदानंद, मानचित्रकार रविंद्र आदि मौजूद रहे।
नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि नगर निगम की सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।