फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Disha Patani Sister Khushbu Patani advised girls to learn how to shoot a pistol over bihar jamui case

यूपी: 'आत्मरक्षा के लिए एयर पिस्टल चलाना सीखें', अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन ने लड़कियों को दी सलाह

Mon, 28 Sep 2026 01:32 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 28 Sep 2026 01:32 PM IST
सार

अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए एयर पिस्टल चलाने का प्रशिक्षण लेने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि लड़कियों को अपनी सुरक्षा के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। 

विज्ञापन
Disha Patani Sister Khushbu Patani advised girls to learn how to shoot a pistol over bihar jamui case
खुशबू पाटनी ने लड़कियों को दी सलाह - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन और भारतीय सेना की पूर्व अधिकारी खुशबू पाटनी महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए एयर पिस्टल चलाने का प्रशिक्षण लेने की सलाह दी है। यह सलाह बिहार के जमुई में किशोरी से छेड़खानी और पिटाई की घटना के बाद आई है। खुशबू पाटनी ने सोशल मीडिया पर अपनी चिंता जाहिर की है। 

विज्ञापन


वीडियो साझा कर बताया पिस्टल चलाने का तरीका 
उन्होंने एक वीडियो साझा किया, जिसमें लड़कियों को एयर पिस्टल का इस्तेमाल करने का तरीका समझाया गया है। खुशबू ने कहा कि लड़कियों को अपनी सुरक्षा के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। उन्होंने आत्मरक्षा के लिए एयर पिस्टल चलाने का प्रशिक्षण लेने की बात कही। यह कदम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। उन्होंने जोर दिया कि हर लड़की को अपनी सुरक्षा खुद करनी चाहिए। वीडियो के अंत में उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि दिखाई गई गन एक एयर पिस्टल है, यह असली हथियार नहीं है।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत में भीषण हादसा: पूरनपुर-खुटार हाईवे पर डंपर से टकराई कार, तीन लोगों की मौत, तीन घायल
 

विज्ञापन
विज्ञापन

एयर पिस्टल ट्रेनिंग का महत्व
खुशबू पाटनी ने एयर पिस्टल के इस्तेमाल का तरीका भी समझाया है। उन्होंने बताया कि यह आत्मरक्षा के लिए एक प्रभावी उपकरण हो सकता है। यह असली हथियार नहीं है, बल्कि एक प्रशिक्षण उपकरण है। इसका उपयोग लड़कियों को आपात स्थिति में खुद का बचाव करने में मदद कर सकता है। इस तरह की ट्रेनिंग से आत्मविश्वास बढ़ता है और बेटियां किसी भी खतरे का सामना करने के लिए तैयार रहती हैं।

विज्ञापन

कौन हैं खुशबू पाटनी
बरेली की रहने वाली खुशबू पाटनी भारतीय सेना की पूर्व मेजर रह चुकी है। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी की उनकी बड़ी बहन हैं। उनके पिता जगदीश सिंह पाटनी उत्तर प्रदेश पुलिस में डीएसपी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। खुशबू फिटनेस ट्रेनर भी हैं। वह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed