फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   More than 500 people, including the MP and DM, performed yoga in Bareilly

आयुर्वेद दिवस: बरेली में सांसद-डीएम समेत 500 से अधिक लोगों ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

Wed, 23 Sep 2026 12:23 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 23 Sep 2026 12:23 PM IST
सार

बरेली में बुधवार को आयुष विभाग ने 11वें आयुर्वेद दिवस मनाया। गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और जागरूकता रैली आयोजित की गई। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार और जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

विज्ञापन
More than 500 people, including the MP and DM, performed yoga in Bareilly
गांधी उद्यान में योग करते सांसद, डीएम व अन्य लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर बुधवार को आयुष विभाग की ओर से गांधी उद्यान में विशाल योगाभ्यास शिविर और जागरूकता रैली आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार और जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

विज्ञापन


योग प्रशिक्षक डॉ. गरिमा सिंह ने छात्र-छात्राओं और अन्य प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया। रोहिलखंड आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज और गंगाशील आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों समेत 500 से अधिक लोगों ने इसमें भाग लिया।
विज्ञापन


सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि आयुर्वेद को दैनिक जीवन में अपनाने से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक तनाव कम करने में भी मदद मिलती है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि आयुर्वेद में वात, पित्त और कफ को शरीर के प्रमुख दोष माना गया है। इनके संतुलन के लिए स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार और योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने लोगों से प्रतिदिन कम से कम एक घंटे योगाभ्यास करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

जागरूकता रैली निकाली
इसके बाद गांधी उद्यान से चौकी चौराहा होते हुए वापस गांधी उद्यान तक जागरूकता रैली निकाली गई। सांसद और डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रैली रवाना की। प्रतिभागियों ने आयुर्वेद और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े स्लोगन लगाए।

कार्यक्रम प्रभारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने आयुर्वेद को दैनिक जीवन में अपनाने के उपाय बताए। जिले के सभी 53 आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में भी भगवान धन्वंतरि के पूजन, संगोष्ठियों, चिकित्सा शिविरों और औषधीय पौधों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजू सिंह और क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी डॉ. कुर्तुल ऐन जैहरा जैदी समेत आयुष विभाग के अधिकारी, चिकित्सक और योग प्रशिक्षक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed