{"_id":"69ac9889e54716103e0f509f","slug":"pushpendra-murder-case-bareilly-news-c-4-vns1074-839076-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुष्पेंद्र हत्याकांड :","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुष्पेंद्र हत्याकांड :
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भुता (बरेली)। जेल से पुष्पेंद्र की हत्या की योजना बनाने वाले ने जमानत पर छूटने के बाद पुष्पेंद्र हत्याकांड के गवाहों को धमकाना शुरू कर दिया। वह गवाहों को उनके घर में घुसकर धमकाने लगा। जान से मारने की धमकी से सहमे पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी अवधेश को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दो की तलाश की जा रही है।
गेंदनलाल ने बताया होली वाले दिन वह अपने परिवार के साथ घर में त्योहार मना रहे थे। गांव निवासी दबंग अवधेश, नीरज व पवन उनके घर में घुस आए। उनसे व उनके बेटे गिरीश के साथ गालीगलौज व झगड़ा करने लगे। घर में मौजूद परिवार की महिलाओं को भी धमकाया। कहा कि अगर तुमने न्यायालय में चल रहे पुष्पेंद्र हत्याकांड में गवाही दी तो तुम सबको जान से मार देंगे। जो लोग गवाही दे चुके हैं, उन्हें हम ढूंढ रहे हैं, मिलते ही उन्हें भी जान से मार देंगे।
त्योहार के दिन घर में शोरशराबा होता देख आसपड़ोस के लोग इकट्ठा हुए तो तीनों आरोपी पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत तुरंत 112 डायल कर पुलिस को दी। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार का कहना है तीन लोगों के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया है। एक आरोपी को शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
-- -
पांच गोलियां मारकर की गई थी हत्या
- पुष्पेंद्र की पिछले वर्ष दिनदहाड़े पांच गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अवधेश इस हत्याकांड में आरोपी है और इस समय जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ है। पीड़ित परिवार आरोपियों से डरा हुआ है। उनका कहना है कि सभी गवाहों को आरोपियों से जान का खतरा बना हुआ है। चूंकि इससे पहले पुष्पेंद्र भी अपने भाई विनोद की हत्या में गवाह था। सजा होने से पहले ही हमलावरों ने इसीलिए पुष्पेंद्र की हत्या कर दी थी। पुष्पेंद्र हत्याकांड में 13 लोग जेल गए थे। इनमें से कुछ को जमानत मिल गई है।
Trending Videos