Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shops started getting decorated in the Chaubari Mela Bareilly

बरेली: चौबारी मेले में सजने लगीं दुकानें, 3.30 लाख रुपये का 'चेतक' बना आकर्षण का केंद्र

Thu, 19 Nov 2026 10:06 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 19 Nov 2026 10:06 AM IST
सार

बरेली में रामगंगा तट पर चौबारी मेला शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। 20 से 28 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस मेले में दुकान सज गई हैं। नखासा (घोड़ा बाजार) आकर्षण का केंद्र है। घोड़ों के खरीदार नखासे में पहुंचने लगे हैं। 

विज्ञापन
Shops started getting decorated in the Chaubari Mela Bareilly
नखासे में तीन लाख रुपये का सिंध नसल का घोड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली में रामगंगा तट पर चौबारी मेले की रौनक अब धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। मेले में दुकानें लगाई जा रही हैं। बाहर से व्यापारियों का पहुंचना भी शुरू हो गया है। मेले में इस बार टोरा-टोरा, हिंडोला, ब्रेक डांस झूला, रेंजर और ड्रैगन झूला लगाए गए हैं। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए लखनऊ से कलाकार आएंगे। 

विज्ञापन


24 नवंबर को होगा मुख्य स्नान
चौबारी मेला 20 से 28 नवंबर तक आयोजित होगा। 24 नवंबर को मुख्य स्नान होगा। मेले में बच्चों के लिए विभिन्न तरह के झूले लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा खानपान, घरेलू उपयोग की वस्तुओं और रोजमर्रा के सामान की दुकानें भी सजने लगी हैं। ढोलक और अन्य बाजार भी मेले के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहते हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

Shops started getting decorated in the Chaubari Mela Bareilly
चौबारी मेले में लगे झूले - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घोड़ों को खरीदने पहुंच रहे लोग 
चौबारी मेले का मुख्य आकर्षण इसका नखासा (घोड़ा बाजार) होता है, जो इस बार भी अपनी रौनक बिखेर रहा है। मेले में आए घोड़ों को देखने व खरीदने के लिए दूर-दराज से लोग पहुंच रहे हैं। सेंथल से आए जाकिर ने बताया कि उनका सफेद रंग का चेतक घोड़ा 3.30 लाख रुपये की कीमत का है। घोड़ा मेले में आने वाले हर शख्स का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।
विज्ञापन

Shops started getting decorated in the Chaubari Mela Bareilly
चौबारी मेले में लगी दुकानें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अलीगंज से शृंगार का सामान लेकर आईं सरिता ने बताया कि वे कई वर्षों से इस मेले में दुकान लगा रही हैं। हर बार जगह मिलने में दिक्कत आती है। इसीलिए इस बार वह पहले ही आ गईं। मुख्य स्नान के बाद तक यहीं रुकने की तैयारी है। 
विज्ञापन

Shops started getting decorated in the Chaubari Mela Bareilly
चौबारी मेले में लगी सिल-बट्टे की दुकान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सिल-बट्टा और चकिया की दुकानें भी लगी 
पकौड़े और मिठाई बेचने वाले दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें सजानी शुरू कर दी हैं। मुरादाबाद से आए गौतम ने बताया कि वे पिछले 10 साल से मेले में सिल-बट्टा और चकिया बेचने आ रहे हैं। इस बार उन्होंने राजस्थान और मध्य प्रदेश से विशेष माल मंगवाया है। यहां बड़ी संख्या में ढोलक विक्रेता भी पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed