{"_id":"655605c6e4c86b1fea0aa502","slug":"sports-trial-will-be-held-first-for-army-quota-recruitment-in-jat-regimental-centre-bareilly-2023-11-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: जाट रेजिमेंटल सेंटर में सेना कोटा भर्ती के लिए पहले होगा स्पोर्ट्स ट्रायल, फिर मिलेगा मौका; जानें तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जाट रेजिमेंटल सेंटर में सेना कोटा भर्ती के लिए पहले होगा स्पोर्ट्स ट्रायल, फिर मिलेगा मौका; जानें तिथि
Thu, 16 Nov 2023 05:38 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 16 Nov 2023 05:38 PM IST
सार
जाट रेजिमेंट सेंटर बरेली में होने वाले अग्निवीर खिलाड़ियों की भर्ती रैली चार दिसंबर 2023 से प्रस्तावित है, उसके लिए खिलाड़ियों का स्पोर्ट्स ट्रॉयल 30 नवंबर को बरेली में होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हेडक्वाटर्स कोटा के तहत जाट रेजिमेंटल सेंटर बरेली में अग्निवीर खिलाड़ियों की भर्ती रैली से पहले स्पोर्ट्स ट्रायल होगा। संबंधित कार्यक्रम रक्षा जनसंपर्क कार्यालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी कर दिया गया। संबंधित खिलाड़ियों को दस्तावेज के साथ 30 नवंबर की सुबह पांच बजे जाट गेट पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन
रक्षा जनसंपर्क अधिकारी शांतनु के मुताबिक चार दिसंबर से जाट रेजिमेंटल सेंटर में अग्निवीर खिलाड़ियों की भर्ती रैली प्रस्तावित है। इसके लिए बास्केटबाल, वॉलीबाल, हैंडबाल, बॉक्सिंग, कुश्ती, दौड़ (800 मीटर या ज्यादा) में भर्ती होगी।
विज्ञापन
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को स्पोर्ट्स ट्रॉयल 30 नवंबर को सुबह पांच बजे जाट गेट पर पहुंचना होगा। दस्तावेजों की जांच के बाद ट्रायल शुरू होगा। ट्रायल के लिए सिर्फ बीते दो साल में जारी स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट ही मान्य होंगे। प्रतिभागियों की जन्मतिथि 01 अक्टूबर 2002 से 01 अप्रैल 2006 के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन
ट्रायल में प्रतिभाग जरूरी, तभी मिलेगा मौका
उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स ट्रायल में सफल अभ्यर्थियों को ही यूनिट हेडक्वार्टस कोटा (यूएचक्यू) के तहत चार से 16 दिसंबर 2023 तक जाट रेजिमेंटल सेंटर (जेआरसी) बरेली में होने वाली भर्ती रैली में प्रतिभाग का मौका मिलेगा। सीधे भर्ती रैली पहुंचने वालों के आवेदन पर विचार नहीं होगा।
उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स ट्रायल में सफल अभ्यर्थियों को ही यूनिट हेडक्वार्टस कोटा (यूएचक्यू) के तहत चार से 16 दिसंबर 2023 तक जाट रेजिमेंटल सेंटर (जेआरसी) बरेली में होने वाली भर्ती रैली में प्रतिभाग का मौका मिलेगा। सीधे भर्ती रैली पहुंचने वालों के आवेदन पर विचार नहीं होगा।