{"_id":"6af4597542e39c51460addb2","slug":"ssp-anurag-arya-has-reshuffled-the-postings-of-122-sub-inspectors-2026-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली: एसएसपी अनुराग आर्य ने 122 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले, कई वरिष्ठ उप निरीक्षक भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: एसएसपी अनुराग आर्य ने 122 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले, कई वरिष्ठ उप निरीक्षक भी शामिल
Wed, 11 Nov 2026 05:33 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 11 Nov 2026 05:33 PM IST
सार
एसएसपी अनुराग आर्य ने बुधवार को 122 दरोगाओं का तबादला किया। तबादला सूची में ज्यादातर चौकी प्रभारी शामिल हैं। शहर के दरोगाओं को देहात और देहात के दरोगाओं को शहर भेजा गया है।
विज्ञापन
एसएसपी अनुराग आर्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य ने 122 उप निरीक्षकों व वरिष्ठ उप निरीक्षकों को इधर से उधर कर दिया है। कई थानों में पुराने दरोगा बचे ही नहीं हैं। ऐसे थानों में बारादरी, कोतवाली, नवाबगंज, शीशगढ़ शामिल हैं। दो माह पहले भी कई थानेदार और दरोगाओं का तबादला किया गया था। जिन दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं उनमें ज्यादातर चौकी प्रभारी हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
मीरगंज, शाही, बिशारतगंज, शीशगढ़, भोजीपुरा, आंवला, हाफिजगंज थानों से सबसे ज्यादा दरोगाओं को हटाकर दूसरे थानों में तैनात किया गया है। शहर के थानों के दरोगाओं को देहात और देहात के थानों में तैनात उप निरीक्षकों को शहर भेजा गया है। बुधवार को जारी की गई तबादला सूची में पुलिस लाइन में तैनात किसी दरोगा का नाम नहीं है और न ही किसी दरोगा को थाने से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ठिरिया खेतल टोल प्लाजा चौकी के प्रभारी को हटाकर बिशारतगंज भेजा गया है। चौकी प्रभारी धौराटांडा को बारादरी और चौकी प्रभारी कस्बा बहेड़ी को प्रेमनगर थाना भेजा गया है। चौकी प्रभारी रामगंगा को शीशगढ़ और चौकी प्रभारी टीपीनगर को शाही थाने में नई तैनाती दी गई है।
चौकी प्रभारी नकटिया को आंवला और चौकी प्रभारी मलूकपुर को हटाकर आंवला की मनौना चौकी पर तैनाती दी गई है। चौकी प्रभारी मॉडल टाउन, चौकी प्रभारी सिविल लाइंस, चौकी प्रभारी प्रेमनगर आवास विकास के भी कार्यक्षेत्र बदल दिए गए हैं।