फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SSP issues instructions to police officers regarding the festive season

बरेली: जनसुनवाई में न हो ढील, विस्फोटक के भंडारण पर रखें नजर, एसएसपी ने अफसरों को दिए निर्देश

Tue, 03 Nov 2026 05:50 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 03 Nov 2026 05:50 PM IST
सार

एसएसपी अनुराग आर्य ने मंगलवार को ऑनलाइन बैठक में कानून व्यवस्था व त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस अफसरों को विस्फोटक सामग्री के लाइसेंस, भंडारण व विक्रय प्रतिष्ठानों के सत्यापन के निर्देश दिए।

विज्ञापन
SSP issues instructions to police officers regarding the festive season
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य ने मंगलवार को ऑनलाइन मीट में कानून व्यवस्था व त्योहारों से जुड़ी तैयारी की समीक्षा की। विस्फोटक सामग्री और मामलों की समीक्षा करते एसएसपी ने कहा कि जिले में विस्फोटक सामग्री के लाइसेंस, भंडारण और विक्रय से संबंधित प्रतिष्ठानों का सत्यापन किया जाए। अधिकारियों को सुरक्षा मानकों और लाइसेंस की शर्तों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। दस वर्षों में विस्फोटक अधिनियम के तहत पंजीकृत अभियोगों का विस्तृत सत्यापन करने के निर्देश दिए गए। संबंधित अभियुक्तों और प्रकरणों की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त करने को कहा गया।

विज्ञापन


गोष्ठी में एएसपी, सीओ, मुख्य वित्तीय अधिकारी, सभी थाना प्रभारी, प्रभारी 112, निरीक्षक यातायात और रेडियो विभाग के अधिकारी शामिल हुए। एसएसपी ने जनसुनवाई को गंभीरता से लेने पर जोर दिया। उन्होंने शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। जनसुनवाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। नकबजनी और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए। इसके लिए रात्रि गश्त, पिकेट ड्यूटी और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग बढ़ाने को कहा गया। पूर्व में हुई घटनाओं का विश्लेषण कर निरोधात्मक और अनावरण की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed