फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   transfers of officials withheld involved in voter list revision in Bareilly

बरेली: मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े अधिकारियों के तबादलों पर रोक, 12 नवंबर से शुरू होगा विशेष अभियान

Mon, 02 Nov 2026 01:58 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 02 Nov 2026 01:58 PM IST
सार

बरेली में विधानसभा मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के कारण अधिकारियों के तबादले रोके गए हैं। यह रोक 12 नवंबर से चार जनवरी 2027 तक रहेगी। इस अवधि में चुनाव आयोग की पूर्व अनुमति के बिना स्थानांतरण नहीं होगा। 

विज्ञापन
transfers of officials withheld involved in voter list revision in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली के विधानसभा मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को देखते हुए निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों के तबादलों पर रोक लगा दी गई है। 12 नवंबर से चार जनवरी 2027 तक चलने वाली पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान चुनाव आयोग की पूर्व अनुमति के बिना संबंधित अधिकारियों का स्थानांतरण नहीं किया जा सकेगा।

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी निर्देश में बताया गया है कि अर्हता तिथि एक जनवरी 2027 के आधार पर मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कराया जाएगा। इसके तहत 12 नवंबर को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन होगा, जबकि चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन


आयोग ने पुनरीक्षण कार्य में प्रमुख भूमिका निभाने वाले अधिकारियों के स्थानांतरण पर रोक लगाई है। इसके अलावा यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि पुनरीक्षण अवधि में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के पद रिक्त न रहें। यदि किसी अधिकारी का स्थानांतरण अपरिहार्य हो तो उसका पूरा औचित्य बताते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से चुनाव आयोग को प्रस्ताव भेजना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम (वित्त एवं राजस्व) संतोष कुमार सिंह ने संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, जिला विकास अधिकारी, बीएसए और बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी को आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed