फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CBganj SO and two other sub inspectors suspended for negligence in bareilly

बरेली: जनसुनवाई में लापरवाही पर थाना प्रभारी समेत तीन दरोगा निलंबित, एसएसपी ने दिए विभागीय जांच के आदेश

Mon, 02 Nov 2026 03:14 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 02 Nov 2026 03:14 PM IST
सार

जनसुनवाई में लापरवाही बरतने पर सीबीगंज थानाध्यक्ष समेत तीन दरोगाओं पर बड़ी कार्रवाई की गई है। एसएसपी ने इन तीनों को निलंबित कर दिया। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
CBganj SO and two other sub inspectors suspended for negligence in bareilly
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में जनसुनवाई में लापरवाही और पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई न करना सीबीगंज थाना पुलिस को भारी पड़ गया। सिर में गंभीर चोट होने के बावजूद पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज न करने के मामले में एसएसपी अनुराग आर्य ने सीबीगंज थानाध्यक्ष समेत तीन दरोगाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस कार्यालय से दिए गए निर्देश, फिर भी दर्ज नहीं की रिपोर्ट 
जानकारी के मुताबिक, सीबीगंज थाना क्षेत्र की एक पीड़िता ने 27 अक्तूबर को थाने पहुंचकर शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद 29 अक्तूबर को पुलिस कार्यालय से निर्देश दिए जाने के बावजूद पीड़िता के सिर में गंभीर चोट होने पर भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय जांच के आदेश 
मामले में जनसुनवाई के प्रति लापरवाही और पदीय दायित्वों का निर्वहन न करने की बात सामने आने पर एसएसपी ने कार्रवाई की। निलंबित होने वालों में सीबीगंज थानाध्यक्ष विनोद सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार और उप निरीक्षक अश्वनी शर्मा शामिल हैं। एसएसपी अनुराग आर्य ने तीनों के खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed