फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   unique park dedicated to womanhood will be built in Bareilly

बरेली: मातृशक्ति के सम्मान में जटायु शक्ति पार्क बनाएगा बीडीए, आदिनाथ चौक के पास किया जाएगा विकसित

Thu, 27 Aug 2026 07:56 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 27 Aug 2026 07:56 PM IST
सार

बीडीए आदिनाथ चौक के पास दस हजार वर्गमीटर जमीन पर जटायु उद्यान बनाएगा। यह परियोजना मुख्यमंत्री के मिशन शक्ति विजन को समर्पित है। उद्यान में जटायु की विशाल प्रतिमा स्थापित होगी। यह नारी सम्मान और सुरक्षा का प्रेरणा स्थल बनेगा। 

विज्ञापन
unique park dedicated to womanhood will be built in Bareilly
जटायु शक्ति पार्क का मॉडल - फोटो : बीडीए

विस्तार

सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक विकास का संगम बन रही बरेली में मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को समर्पित एक नई पहल होने जा रही है। बरेली विकास प्राधिकरण की ओर से नाथ कॉरिडोर के तहत आदिनाथ चौक के समीप लगभग 10,000 वर्गमीटर में जटायु के अदम्य साहस, धैर्य और त्याग से प्रेरित एक उद्यान का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के मिशन शक्ति विजन को एक नया आयाम देने वाली यह परियोजना उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में अपनी तरह की पहली और विशिष्ट अवधारणा के रूप में विकसित की जा रही है। मान्यताओं के अनुसार, जटायु ने माता सीता की रक्षा के लिए रावण जैसे शक्तिशाली शत्रु से निडर होकर युद्ध किया और अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनका यह बलिदान युगों-युगों से नारी गरिमा की रक्षा का सर्वोत्कृष्ट प्रतीक माना जाता है। 
विज्ञापन


जटायु की वीरगाथा से रूबरू होंगे लोग 
इसी प्रेरणा को आधुनिक समाज की आवश्यकताओं से जोड़ते हुए इस उद्यान का खाका तैयार किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य एक ऐसा जीवंत प्रेरणा स्थल बनाना है, जहां आने वाला हर नागरिक सहजता से नारी सम्मान और सुरक्षा का संकल्प लेकर लौटे। परिसर में आगंतुकों के लिए कई विशेष आकर्षण और अनुभाग होंगे। प्रवेश द्वार पर स्वागत प्रांगण जटायु की वीरगाथा और मातृशक्ति के गौरवशाली इतिहास से रूबरू कराएगा, वहीं शक्ति पथ पर कलात्मक स्थापनाओं और प्रेरक विचारों के जरिए नारी शक्ति के उत्थान की यात्रा दर्शाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

unique park dedicated to womanhood will be built in Bareilly
अफसरों से चर्चा करतीं बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय - फोटो : बीडीए

विशेष रूप से रक्षाबंधन जैसे त्याहारों पर यहां सामाजिक दायित्वों से जुड़े विशेष आयोजन किए जाएंगे। इसके अलावा, शक्ति रंगमंच का उपयोग महिला जागरूकता, आत्मरक्षा प्रशिक्षण और संवाद सम्मेलनों के लिए होगा, जबकि वीरांगना चौक और वीरांगना उद्यान देश की महान नारियों के योगदान को श्रद्धांजलि देंगे।

जटायु की लगेगी विशाल प्रतिमा
उद्यान का मुख्य आकर्षण केंद्र में स्थापित होने वाली जटायु की एक विशाल प्रतिमा होगी। प्रतीकात्मक पंखों, संगीतमय फव्वारों, जल तत्वों और विशेष प्रकाश व्यवस्था से सजी यह प्रतिमा स्थल को प्रभावशाली रूप प्रदान करेगी। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए परिवारों और बच्चों के मनोरंजन, फूड कोर्ट तथा विश्राम की भी विश्वस्तरीय सुविधाएं यहां उपलब्ध रहेंगी। नाथ परंपरा में मां पार्वती शक्ति का रूप हैं, और यह उद्यान उसी शक्ति अवधारणा को जटायु के साहस से जोड़कर बरेली को पर्यटन के मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाएगा।

बीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि जटायु ने माता सीता की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर कर नारी सम्मान का जो सर्वोच्च उदाहरण पेश किया था, उसे आज के समाज से जोड़ना बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन शक्ति से प्रेरित होकर बीडीए इस परिसर को एक प्रेरणादायी केंद्र के रूप में ढाल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed