सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Weapons were distributed before the Bareilly violence

UP: बरेली में 26 सितंबर को हुए बवाल से पहले बांटे गए थे हथियार, हिस्ट्रीशीटर सुभान ने पूछताछ में किया खुलासा

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 01 Feb 2026 10:38 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में 26 सितंबर को हुए बवाल में शामिल रहे हिस्ट्रीशीटर सुभान उर्फ चूरन ने पूछताछ में पुलिस को अहम जानकारियां दी हैं। उसने बताया कि बवाल से पहले हथियार बांटे गए थे। पार्षद अनीस सकलैनी ने मजहब के नाम पर भड़काया था। 

Weapons were distributed before the Bareilly violence
आरोपी हिस्ट्रीशीटर सुभान उर्फ चूरन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बरेली बवाल से पहले लोगों को मजहब के नाम पर भड़काकर उनको हथियार बांटे गए थे। बवाल के आरोपी और हालिया वारदात के बाद गिरफ्तार किए गए कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर सुभान उर्फ चूरन ने पुलिस की पूछताछ में यह राजफाश किया है। बारादरी पुलिस ने उसे पीलीभीत बाइपास से पकड़ा तो उसने स्वीकार किया कि उसे बवाल कराने के लिए बुलाया गया था। तमंचा-कारतूस भी दिए गए थे। उसने पुलिस पर फायरिंग भी की थी।

Trending Videos


कोतवाली इलाके के बिहारीपुर किशोर बाजार निवासी हिस्ट्रीशीटर सुभान उर्फ चूरन ने अमान इब्राहिम और गैंग के अन्य लोगों के साथ मिलकर 26 जनवरी को जसौली निवासी सलमान की कार से खींचकर पिटाई कर दी थी। इस दौरान खुलेआम हथियार भी लहराए थे। सलमान ने बारादरी थाने में मामला दर्ज कराया था। सुभान 26 सितंबर को शहर में हुए बवाल में दर्ज मुकदमों में भी वांछित था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि चेकिंग के दौरान शुक्रवार रात सम्राट अशोकनगर रोड से एक तमंचा और दो कारतूस के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सुभान कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है और उस पर डेढ़ दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। सुभान के खिलाफ बारादरी थाने में आर्म्स एक्ट का मामला अलग से दर्ज किया गया है।

पार्षद अनीस सकलैनी ने उकसाया था 
सुभान ने पुलिस को बताया कि वह मौलाना तौकीर रजा को भी जानता है। बवाल से पहले 25 सितंबर को पार्षद अनीस सकलैनी ने उसे कहा था कि मुस्लिमों के साथ अन्याय हो रहा है। मौलाना ने इस्लामिया मैदान में बैठक बुलाई है, जिसमें शामिल होना है। पुलिस के रोकने पर जबरन निकलना है। बाहर से भी लोगों को बुलाया है। इसमें लोग लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर, पेट्रोल बम, एसिड और हथियार लेकर साथ रहेंगे। 

फायरिंग के लिए दिए एक तमंचा और पांच कारतूस
सुभान के मुताबिक, अनीस ने उसे एक तमंचा और पांच कारतूस दिए।  जब पुलिस ने भीड़ को इस्लामिया मैदान जाने से रोका तो अनीस और उसके साथी लोगों को उकसा रहे थे। इसी बीच उसने पुलिस टीम को निशाना बनाकर दो-तीन फायर झोंके। इसके बाद वह शहर से भाग गया। रुपये खत्म होने पर हाल ही में दोबारा शहर आ गया। 

सुभान के साथियों का रुपये के लेन-देन को लेकर सलमान से विवाद हो गया। सलमान की पिटाई करने के बाद वह अजमेर शरीफ भागने की फिराक में था, तभी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि चूंकि इसी तमंचे से बवाल के दौरान फायरिंग की गई थी तो उसको बैलिस्टिक जांच के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed