सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A proposal of Rs 55 crore passed for the development of Dubaulia area.

Basti News: दुबौलिया क्षेत्र के विकास के लिए 55 करोड़ का प्रस्ताव पास

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
A proposal of Rs 55 crore passed for the development of Dubaulia area.
विज्ञापन
दुबौलिया। ब्लाॅक सभागार में शनिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लाॅक प्रमुख गीता देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से 55 करोड़ का प्रस्ताव पास हुआ है। प्रधानो व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के प्रस्ताव स्वीकार किया गया।
Trending Videos

बीडीओ संदीप कुमार सिंह द्वारा सदस्यों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दिया। फार्मर रजिस्ट्री में छूटे किसानों का पूर्ण कराने में सहयोग मांगा। कहा कि मनरेगा अब नई रूप में आ गई है जिसका नाम बीबीजी राम जी हो गया है। पहले 100 दिन का रोजगार की गारंटी थी अब 125 दिन का रोजगार मनरेगा से जुड़े परिवारों को मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बीसीपीएम सुजीत सिंह ने कहाकि बुधवार व शनिवार को टीकाकरण का कार्य लगातार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वही गर्भाशय में हो रहे कैंसर से बचाने के लिए सरकार के निर्देश पर 14 वर्ष से 15 वर्ष तक की को टीका लगाया जा रहा है। संचारी रोग नियंत्रण की जानकारी दी। बैठक में एनआरएलएम से ब्लॉक मिशन अधिकारी पवन तिवारी ने बताया कि नए समूहों के गठन भूमिहीनों को मत्स्य पालन और इंटर काॅलेज में समूह की तरफ से कैंटीन खोलने की चर्चा की। खंड शिक्षा अधिकारी विजय आनंद, समाज कल्याण अधिकारी नीरज कुमार सहित अन्य विभागों के लोग भी बैठक में विभागों द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में बताया।
भिउरा के ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार ने कहा ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन द्वारा तोड़ी गई सड़कों का पुनः मरम्मत नहीं हो पा रहा है। प्रमुख प्रतिनिधि तालेवन यादव ने सदस्यों द्वारा दिए गए प्रस्ताव प्राथमिकता के आधार पर स्वीकार किए जाए। जिससे आगामी वर्ष में श्रमिकों को रोजगार देने में समस्या न हो।
बैठक में एडीओ पंचायत संजय श्रीवास्तव, पशु-चिकित्सधिकारी अजय गौड़, चिकित्सक धर्मेंद्र चौधरी, भाजपा नेता भगवान वक्श सिंह, दिनेश पांडेय, प्रधान संघ अध्यक्ष साधु सरन,अमन यश पांडेय, बलराम चौधरी, राम सागर, दिनेश पटेल, राजेश यादव, राधेश्याम वर्मा, शेषराम दिवाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed