{"_id":"6a32ff56d1643b82ae068480","slug":"angry-consumers-blocked-the-road-after-not-getting-gas-cylinders-basti-news-c-207-1-bst1006-160683-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गैस सिलिंडर न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने सड़क जाम की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गैस सिलिंडर न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने सड़क जाम की
विज्ञापन
सिलिंडर न मिलने से नाराज लोगों ने रुधौली बखिरा मार्ग जाम किया-संवाद
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुधौली। बुधवार को रुधौली थाना क्षेत्र की सुरवार चौराहे के पास गैस सिलिंडर न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने मोटरसाइकिल को सड़क पर खड़ा करके रुधौली बखिरा मार्ग को बंद कर दिया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने उपभोक्ताओं को समझाबुझा कर शांत कराया तथा उप जिलाधिकारी से बात कर जल्द ही गैस उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया तब जाकर उपभोक्ता शांत हुए।
बता दें की रूधौली कस्बे में स्थित गैस एजेंसी का गोदाम थाना क्षेत्र के सुरवार चौराहे के पास सिद्धार्थनगर की सीमा पर स्थित करमा गांव में है। वर्तमान में यहां से गैस एजेंसी के ग्रामीण उपभोक्ताओं को गैस वितरित किया जाता है।
आरोप है कि विगत लगभग एक सप्ताह से उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल पा रही थी, बुधवार को गैस गोदाम संचालकों द्वारा उपभोक्ताओं को गैस वितरण के लिए सुरवार चौराहे के पास स्थित बगीचे में बुलाया गया था।
विज्ञापन
एक सप्ताह से गैस न मिलने के कारण बड़ी संख्या में उपभोक्ता बगीचे में पहुंच गए। उपभोक्ताओं के भीड़ देखकर गैस गोदाम के कर्मी संचालक और कर्मचारी गोदाम पर ताला लगाकर फरार हो गए। जिससे नाराज उपभोक्ताओं ने रुधौली बखिरा मार्ग पर अपनी गाड़ियों को गैस सिलिंडर के साथ खड़ा करके सड़क को जाम कर दिया।
उपभोक्ता संदीप, अजय, विरेंद्र आदि ने बताया कि एक सप्ताह से गैस नहीं मिला है। जब आज गैस आया तो वितरण नहीं किया गया है। एजेंसी के लोग मनमानी कर रहे है।
लगभग आधे घंटे तक चले इस घटनाक्रम की सूचना प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे को मिली और दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच गए। उन्होंने एसडीएम मनोज प्रकाश और पूर्ति निरीक्षक प्रवीण पांडेय से बातचीत कर उपभोक्ताओं को शांत कराया। उसके बाद उपभोक्ता माने और सड़क जाम समाप्त किया।
इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक प्रवीण पांडेय ने बताया कि उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध न हो पाने के कारणों की जांच की जा रही है। जल्द ही वितरण की स्थिति सामान्य हो जाएगी।