{"_id":"6a32ffb69bf8da664c00be3a","slug":"dm-fails-to-attend-night-meeting-villagers-disappointed-basti-news-c-207-1-bst1006-160686-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रात्रि चौपाल में नहीं पहुंचीं डीएम, ग्रामीण मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रात्रि चौपाल में नहीं पहुंचीं डीएम, ग्रामीण मायूस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुधौली। विकास क्षेत्र रुधौली के भितेहरा में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में जहां ग्रामीणों को जिले के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक आने की सूचना को लेकर ब्लाॅक स्तर से लेकर तहसील स्तर के अधिकारी मौजूद हो गए। लेकिन डीएम व एसपी के न आने पर फरियादियों को मायूसी छाई रही। इस दौरान एसीएमओ डॉ. अशोक चौधरी, एसडीएम मनोज प्रकाश, नायब तहसीलदार नीरज सिंह ने लोगों की समस्याओं को सुना।
चौपाल में गांव के जुग्गू लाल ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि मेरी जमीन पर एक दूसरे लोगों ने घर बनाकर कब्जा कर लिए हैं। पंकज गुप्ता ने बताया कि ब्लाक के कर्मचारियों द्वारा शौचालय बनवाने की बात कहकर शौचालय तो बनवा लिए लेकिन अभी तक पैसा नहीं दिए। गब्बू द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कई बार ब्लाॅक से लेकर तहसील तक का चक्कर लगाने के बावजूद अभी तक प्रमाण पत्र नहीं बन पाया। ग्रामीणों ने जल निकासी, राशन कार्ड समेत पर भी अधिकारियों को अवगत कराया।
पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करते हुए सभी योजनाओं का लाभ गांव की अंतिम व्यक्ति को देते हुए हर योजना से लोगों को लाभान्वित कर रही है। सरकार द्वारा बेटी की सगाई से लेकर के राशन, शौचालय, आवास, स्वच्छ पेयजल देने का जो वादा किया था उसे पूर्ण कर रही है।
विज्ञापन
प्रमुख प्रतिनिधि आलोक चौधरी ने सरकार उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्र के उत्थान के लिए तरह-तरह की योजनाओं को निरंतर लाभार्थियों को लाभान्वित कर रही है। इस अवसर पर प्रशासक सोचन, बीडीओ अवध प्रताप सिंह, एडीओ ग्राम्य विकास इंद्रेश यादव, सीडीपीओ कृष्णेंद्र यादव, एडीओ पंचायत रमेश यादव, लेखपाल अंकित चौधरी आदि मौजूद रहे।