{"_id":"6a32fe385729306a5e0040d7","slug":"bp-fluctuates-in-the-heat-dizziness-and-anxiety-basti-news-c-207-1-bst1006-160692-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गर्मी में घट-बढ़ रहा बीपी, घबराहट के साथ चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गर्मी में घट-बढ़ रहा बीपी, घबराहट के साथ चक्कर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजों की लगी भीड़-संवाद
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बस्ती। बढ़ती गर्मी का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। तेज धूप, उमस और शरीर से ज्यादा पसीना निकलने के कारण लोगों में रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) की समस्याएं बढ़ गई है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन इस तरह के 40 से 50 मरीज आ रहे और इलाज करा रहे हैं।
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एसडी ओझा ने बताया कि गर्मी के मौसम में शरीर से ज्यादा पसीना निकलता है। इससे शरीर से जरूरी लवण पसीने के रूप में बाहर निकल जाते हैं। इससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसका असर रक्तचाप पर पड़ता है। कई लोगों का ब्लड प्रेशर अचानक कम हो जाता है, जबकि पहले से उच्च रक्तचाप के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इन दिनों ओपीडी में हर दिन 40 से 50 मरीज आ रहे हैं। इनमें चक्कर, कमजोरी, बेचैनी, ज्यादा पसीना आने और रक्तचाप में उतार-चढ़ाव की शिकायत रहती है। उन्होंने बताया कि गर्मी में यदि पर्याप्त पानी नहीं पीया जाए तो डिहाइड्रेशन की स्थिति बन सकती है। इससे रक्तचाप प्रभावित होता है। व्यक्ति को चक्कर आने, आंखों के सामने अंधेरा छाने या बेहोशी जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
बुजुर्ग, हृदय रोगी, उच्च रक्तचाप के मरीज और बाहर काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।