सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bullies stormed the house...FIR registered against five people for robbery

Basti News: घर पर चढ़ गए दबंग...पांच लोगों पर डकैती का एफआईआर दर्ज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bullies stormed the house...FIR registered against five people for robbery
विज्ञापन
बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र सप्ताह भीतर अपराध से जुड़ा दूसरा बड़ा मामला सामने आया है। इस बार आपसी रंजिश में दबंग घर पर चढ़ गए। पीड़ित पक्ष की ओर से मारपीट के साथ घर पर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ और जेवरात तथा नकदी उठा ले जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने इस आशय की शिकायत एसपी से की है। इसके बाद दुबौलिया पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ डकैती एवं अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज किया है।
Trending Videos

थाना क्षेत्र के रानीपुर खुर्द गांव के रहने वाले मो. आरिफ ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि 27 मार्च को उनके गांव के ही विपक्षी गोलबंद होकर उनके दरवाजे पर धावा बोल दिए। घर पर खड़ी मोटरसाइकिल तोड़ने के बाद सभी उनके घर में घुसकर उन्हें और उनकी मां आमिना खातून को डंडा और लात-मुक्का से बुरी तरह मारे-पीटे। उनकी मां को जमीन पर पटक कर उनके गले से सोने का मंगल सूत्र व कान की झुमकी भी छीन लिए और घर के अंदर तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि आलमारी में रखा 10 हजार रुपये नकद और उनकी पत्नी का पर्स भी निकाल लिए। एसपी के निर्देश पर दुबौलिया पुलिस ने राबिया खातून, पति तैयब अली, बहु परवाना खातून, बेटा मोफिद अली और मोईद उर्फ सलमान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

कोसली अनाज मंडी में खुले में रखा गेहूं। संवाद

कोसली अनाज मंडी में खुले में रखा गेहूं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed