सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Car and Magic collide, three injured

Basti News: कार और मैजिक में टक्कर, तीन घायल

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Car and Magic collide, three injured
विज्ञापन
भानपुर। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर सोनहा थाना क्षेत्र के मोहम्मदनगर चिरईबांध पड़ाव के पास शुक्रवार की देर रात एक कार और मैजिक में टक्कर हो गई। जिसमे तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची असनहरा चौकी पुलिस ने घायलों को ग्रामीणों की मदद से वाहन से बाहर निकलवाकर एंबुलेंस से सीएचसी व जिला अस्पताल भिजवाया। इसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात मैजिक चालक राम शंकर मिश्रा (45) निवासी परसा पंडित थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर वाहन में सवारी पंकज दुबे निवासी कुनगाई थाना इटवा जिला सिद्धार्थनगर को लेकर कहीं जा रहे थे। उसी समय सामने से आ रहे कार से उनकी वाहन टकरा गई। जिसमे कार में सवार दिनेश कुमार घायल हो गए। इसके साथ ही रामशंकर और पंकज भी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। इस बाबत चौकी ईंचार्ज असनहरा जीतेंद्र यादव ने बताया कि कार चालक की हालत ज्यादा गंभीर होने की वजह से उनका पूरा पता ज्ञात नहीं किया जा सका। परिजनों के आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed