{"_id":"69d6a066b1e42b369205ee31","slug":"children-took-out-a-rally-and-encouraged-them-to-enroll-basti-news-c-207-1-bst1013-156425-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रैली निकाल बच्चों ने नामांकन के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रैली निकाल बच्चों ने नामांकन के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। सर्व शिक्षा अभियान के तहत बुधवार को गौर ब्लॉक मुख्यालय से स्कूल चलो अभियान की रैली को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जटाशंकर शुक्ल और बीईओ धीरेंद्र त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। जहां स्कूली बच्चों ने नामांकन के लिए लोगों को प्रेरित किया।
रैली ब्लॉक मुख्यालय से शुरू होकर रेलवे स्टेशन चौराहा, गौर बाजार, सुजिया चौराहा होते हुए प्राथमिक विद्यालय परासाडीह पहुंच कर समाप्त हुई। रैली में प्राथमिक विद्यालय केसरई, कंपोजिट कन्या विद्यालय गौर, रमवापुर, आमा भुइलापार, इटबहरा, सिटकोहर विद्यालय के बच्चों ने अभिभावकों को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने बच्चों का दाखिला सरकारी विद्यालयों में अवश्य कराए। इन विद्यालयों में बच्चों को जहां निशुल्क शिक्षा दी जा रही है, वहीं सरकार की हर एक योजनाओं का लाभ बच्चों को दिए जा रहा है।
रैली में मुख्य रूप से शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री विनोद यादव, अखिलेश पांडेय, संजय चौहान, राहुल सिंह, आनंद पांडे, ओमकार उपाध्याय, बृजेश गुप्ता, लोकेंद्र प्रसाद, दिलीप कुमार यादव, शैलेश अग्रहरि, सचिन कुमार, धर्मराज, जनार्दन प्रसाद, गंगा प्रसाद कनौजिया आदि मौजूद रहे।
Trending Videos