{"_id":"6a32fee21452586381033ce9","slug":"dispute-over-cyclist-being-hit-by-a-ball-nine-injured-in-the-ensuing-scuffle-basti-news-c-207-1-bst1013-160678-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: साइकिल सवार को गेंद लगने पर विवाद, मारपीट में नौ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: साइकिल सवार को गेंद लगने पर विवाद, मारपीट में नौ लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गौर। थाना क्षेत्र के करमहवा गांव में मंगलवार की सुबह घर के सामने छोटे बच्चे आपस में बैट बॉल खेल रहे थे, तभी गेंद गांव के एक साइकिल सवार को लग गई। जिस पर विवाद होने लगा। थोड़ी देर बाद मामला शांत हो गया। शाम को दोबारा उसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गया। जिसमें एक पक्ष के नौ लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर छह नामजद सहित पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी की है।
गौर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंसूरनगर के करमहवा गांव की प्रिया जायसवाल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि घर में एक छोटे बच्चे का जन्मदिन मनाने की तैयारी चल रही थी, उसी सिलसिले में कुछ रिश्तेदार घर पर आए हुए थे और छोटे बच्चे भी मौजूद थे। घर के सामने बच्चे आपस में बैट बाॅल खेल रहे थे। उसी समय गांव के बब्बन साइकिल से जा रहे थे, तभी गेंद उन्हें लग गई। इस पर विवाद होने लगा कुछ देर बाद मामला शांत हो गया।
शाम को करीब 4:30 बजे बब्बन अपने घर से कुछ अन्य सदस्यों को बुलाकर लाठी-डंडा व धारदार हथियार लेकर प्रिया जायसवाल के घर पर चढ़ आए और गाली देते हुए कई लोगों को जमकर मार-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए। इसमें प्रिया जायसवाल (27), मनोज जायसवाल (30), रानी (35), विनोद जायसवाल (38), रोजी जायसवाल (45), बेला रानी (55), चांदनी (16), अंश (6), राजकुमार (50) और सरोज गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने प्रिया की तहरीर पर दूसरे पक्ष के बब्बन, झब्बन, दद्दन, सौरभ, अर्जुन, संजय और पांच अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान ने बताया कि एक पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।