Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Former MP Arvind Chaudhary Joins BJP Party Eyes Kurmi Votes in Purvanchal

बस्ती: पूर्व सांसद अरविंद चौधरी भाजपा में शामिल, पूर्वांचल में कुर्मी वोटों पर पार्टी की नजर

Wed, 11 Nov 2026 06:46 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: अनुराग रंजन Updated Wed, 11 Nov 2026 06:46 PM IST
सार

अरविंद कुमार चौधरी, सपा सांसद राम प्रसाद चौधरी के भतीजे होने के साथ ही कुर्मी समाज के बड़े नेता माने जाते हैं। वह 2009 से 2014 तक बस्ती से बसपा के सांसद रह चुके हैं। अरविंद चौधरी की बस्ती के अलावा गोरखपुर, देवीपाटन और अयोध्या मंडल में कुर्मी वोटरों के बीच अच्छी पकड़ मानी जाती है।

विज्ञापन
Former MP Arvind Chaudhary Joins BJP Party Eyes Kurmi Votes in Purvanchal
पूर्व सांसद अरविंद कुमार चौधरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बस्ती के पूर्व सांसद और मौजूदा सपा सांसद रामप्रसाद चौधरी के भतीजे अरविंद कुमार चौधरी बुधवार को लखनऊ पार्टी कार्यालय पर भाजपा में शामिल हो गए। विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद चौधरी की ज्वाइनिंग को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुर्मी वोटरों को अपने पक्ष में करने की भाजपा की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। 

विज्ञापन

 

Trending Videos

बस्ती के पूर्व सांसद अरविंद कुमार चौधरी अपने समर्थकों के साथ बस्ती से लखनऊ पहुंचे। वहां उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। अरविंद कुमार चौधरी साल-2009 में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के टिकट पर लोकसभा के लिए चुने गए थे। उस चुनाव में उन्होंने सपा के उम्मीदवार रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह को हराया था। अरविंद बस्ती से सपा के सांसद रामप्रसाद चौधरी के भतीजे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामप्रसाद चौधरी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार रहे हरीश द्विवेदी को हराया था। अरविंद कुमार चौधरी की भाजपा में ज्वाइनिंग को समाजवादी पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। राजनीति के जानकार बताते हैं कि यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पूर्वांचल में कुर्मी वोटरों को अपने पाले में करने के लिए राजनीतिक दलों में होड़ मची है। ऐसे में बस्ती से सपा के सांसद और बड़े कुर्मी नेता माने जाने वाले राम प्रसाद चौधरी के भतीजे अरविंद चौधरी को भाजपा में शामिल कराना पार्टी के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।

विज्ञापन

2024 के नुकसान की भरपाई का गुणा-गणित बिठा रही भाजपा

2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को कई ऐसी सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था जिन पर कुर्मी वोटरों की बहुलता है। माना जाता है कि यूपी में यादवों के बाद कुर्मी समाज की ओबीसी में सबसे बड़ी आबादी है। प्रदेश की 50 से 60 सीटों पर कुर्मी वोटरों का अच्छा-खासा प्रभाव माना जाता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर, महराजगंज, संतकबीर नगर, मिर्जापुर, सोनभद्र, बस्ती, सिद्धार्थनगर समेत कई विधानसभा क्षेत्र इनमें शामिल हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की पूर्वी उत्तर प्रदेश की कई सीटों पर हुई जीत को कुर्मी वोटरों के उसके पाले में जाने का परिणाम भी बताया जाता है। ऐसे में भाजपा के लिए विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले सपा सांसद के घर में यह सेंधमारी काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

2009 से 2014 तक सांसद रह चुके हैं अरविंद

अरविंद कुमार चौधरी, सपा सांसद राम प्रसाद चौधरी के भतीजे होने के साथ ही कुर्मी समाज के बड़े नेता माने जाते हैं। वह 2009 से 2014 तक बस्ती से बसपा के सांसद रह चुके हैं। अरविंद चौधरी की बस्ती के अलावा गोरखपुर, देवीपाटन और अयोध्या मंडल में कुर्मी वोटरों के बीच अच्छी पकड़ मानी जाती है। अब उनके भाजपा के पाले में जाने से आने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी को नुकसान हो सकता है।

चर्चा है कि अरविंद चौधरी भाजपा के टिकट पर बस्ती की किसी एक विधानसभा सीट से ताल ठोंक सकते हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में पार्टी या अरविंद चौधरी की ओर से कोई पुष्टि या दावा सामने नहीं आया है। पूर्व सांसद की ज्वाइनिंग से सपा में मायूसी तो भाजपाईयों में खुशी देखी जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed