{"_id":"6946f27d31d14fe5500502ba","slug":"magh-mela-30-roadways-buses-will-run-for-prayagraj-will-arrange-ganga-bath-basti-news-c-207-1-bst1005-149812-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"माघ मेला : प्रयागराज के लिए चलेंगी रोडवेज की 30 बसें, कराएंगी गंगा स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माघ मेला : प्रयागराज के लिए चलेंगी रोडवेज की 30 बसें, कराएंगी गंगा स्नान
विज्ञापन
बस्ती डिपो में खड़ी बसें फाइल फोटो संवाद
विज्ञापन
बस्ती। प्रयागराज में आयोजित माघ मेला में गंगा स्नान करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सड़क परिवहन निगम की तरफ से माघ मेले के प्रमुख स्नान पर्वों के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। बस्ती डिपो के साथ कई स्थलों से संचालित होने वाली 80 बसों का आवंटन हुआ है, जिसमें 30 बसें बस्ती से संचालित होंगी। इसके लिए डिपो प्रशासन की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। चालकों-परिचालकों की ड्यूटी भी लगा दी गई है।
रोडवेज डिपो के बेड़े में वर्तमान में निगम की 102 बसें हैं। हर बार की तरह इस बार भी निगम माघ मेले में यात्रियों की सुविधा के लिए बसें चलाएगा। प्रयागराज में प्रस्तावित माघ मेले में तीन जनवरी को पौष पूर्णिमा, 15 जनवरी को मकर संक्रांति, 18 जनवरी को मौनी अमावस्या, 23 जनवरी को बसंत पंचमी, एक फरवरी को माघी पूर्णिमा तथा महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी को स्नानार्थियों की भीड़ उमड़ेगी। इनके लिए अधिक संख्या में बसों की जरूरत होती है।
श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए परिवहन निगम की तरफ से बसों के संचालन की व्यवस्था की जा रही है। स्थानीय बस्ती डिपो से 30 बसों को संचालित करने की तैयारी है। इसके अलावा 50 बसें निर्धारित अन्य प्वाइंट से चलेंगी। एआरएम बस्ती डिपो आयुष भटनागर ने बताया कि मेले के दौरान यात्रियों को बसों की कमी नहीं खलेगी। यात्रियों की सुविधा के साथ व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
बस्ती डिपो के अलावा अन्य स्थलों मुखलिसपुर, सिकरीगंज, उरुवा, मेंहदावल और खलीलाबाद से बसें संचालित होंगी। यहां से भी श्रद्धालु सफर कर सकेंगे। एआरएम ने बताया कि मुखलिसपुर से 20, सिकरीगंज से पांच, उरुआ से 15, मेंहदावल से पांच, खलीलाबाद से भी पांच बसें चलेंगी। इसके अलावा 10 बस शटल सेवा के लिए लगा दी गई हैं। शटल सेवा में लगी बसें प्रयागराज जाएंगी, वहां पर सेवा देंगी। मेला में कुल 80 बसें लगाई गई हैं।
कोट
प्रयागराज माघ मेला के लिए बसों का आवंटन कर दिया गया है। चालक-परिचालक की ड्यूटी भी लगा दी गई है। शटल सेवा के लिए चयनित बसों को जल्द ही प्रयागराज भेज देंगे। बसों को भी दुरुस्त कराते हुए अन्य तैयारियां की जा रही हैं। लोकल के लिए 36 अनुबंधित बसें हैं।
आयुष भटनागर, एआरएम, बस्ती डिपो
Trending Videos