सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Resolved to stay healthy by practicing yoga.

Basti News: योग कर निरोग रहने का लिया संकल्प

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Resolved to stay healthy by practicing yoga.
उद्यान विभाग के पार्क में योग करते लोग-स्रोत आयोजक - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बस्ती। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इंडियन योग एसोसिएशन उप्र चैप्टर एवं आयुष मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से उत्तर प्रदेश पूर्वी जोन के अध्यक्ष डॉ. नवीन सिंह के नेतृत्व में बस्ती में योग कार्यक्रम उद्यान विभाग के पार्क में कराया गया।

जिला संयोजक योगाचार्य राम मोहन पाल एवं कन्वीनर सौरभ तुलस्यान ने बताया कि इंडियन योग एसोसिएशन एवं पतंजलि भारत स्वाभिमान के द्वारा योग पार्क में आए हुए योग साधकों को योग दिवस प्रोटोकॉल के साथ-साथ रोगानुसार योग की गुणवत्ता को बताया। डायबिटीज के लिए मंडूकासन , कमर दर्द के लिए भुजंगासन, मर्कटासन, सायटिका के लिए सलभासन, गैस कब्ज के लिए पवन मुक्तासन, थायराइड के लिए उज्जायी प्राणायाम अनुलोम विलोम, मानसिक रोगों के लिए भ्रामरी आदि योगाभ्यास भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग शिक्षकों ने कहा कि जिसका लाभ लोगों में दिखाई भी पड़ने लगा है और वे अच्छा महसूस कर रहे हैं। पार्क में आए योग साधकों का कहना है कि यह योग शिविर अनवरत चलता रहे ताकि हम सभी लोग को लाभ मिल सके।
विज्ञापन

योग पार्क शिविर में मुख्य रूप से मंजेश राजभर, डॉ सच्चिदानंद शुक्ला, गौरव त्रिपाठी, राजेश यादव, बलराम त्रिपाठी, सुभाष चौधरी, अभिनव पांडेय, नरेंद्र उपाध्याय, शिवकुमार चौधरी, भूपेंद्र चौधरी, तेज कुमार चौधरी, ऋषि उपाध्याय, परदेसी, अजय श्रीवास्तव, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, गुड्डू सिंह बघेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed