{"_id":"6a9489938bd3f2438806e2bd","slug":"senior-assistant-loco-pilot-dies-after-falling-ill-on-the-train-while-heading-to-duty-basti-news-c-207-1-bst1013-165525-2026-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गोरखपुर से ड्यूटी पर जा रहे लोको पायलट की चलती ट्रेन में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले जाते समय मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गोरखपुर से ड्यूटी पर जा रहे लोको पायलट की चलती ट्रेन में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले जाते समय मौत
Mon, 31 Aug 2026 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:20 AM IST
सार
पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर में तैनात संतोष कुमार रात करीब 10 बजे कृषक एक्सप्रेस से साथी लोको पायलट गजेंद्र सिंह और गार्ड मनीष कुमार के साथ परसा तिवारी स्टेशन के लिए रवाना हुए थे। ट्रेन बस्ती स्टेशन से आगे टिनिच रेलवे स्टेशन के पास पहुंची थी, तभी संतोष के सीने में अचानक तेज दर्द होने लगा।
विज्ञापन
मृतक लोको पायलट की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर रेलवे स्टेशन से शनिवार रात कृषक एक्सप्रेस से ड्यूटी पर जा रहे वरिष्ठ सहायक लोको पायलट संतोष कुमार (43) की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वह परसा तिवारी रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी रिसीव करने के लिए जा रहे थे। घटना से रेल कर्मचारियों और परिवार में शोक की लहर है।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर में तैनात संतोष कुमार रात करीब 10 बजे कृषक एक्सप्रेस से साथी लोको पायलट गजेंद्र सिंह और गार्ड मनीष कुमार के साथ परसा तिवारी स्टेशन के लिए रवाना हुए थे। ट्रेन बस्ती स्टेशन से आगे टिनिच रेलवे स्टेशन के पास पहुंची थी, तभी संतोष के सीने में अचानक तेज दर्द होने लगा।
विज्ञापन
साथ में मौजूद लोको पायलट और गार्ड ने उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना कंट्रोल रूम को दी। ट्रेन के बभनान स्टेशन पहुंचने पर रेलकर्मियों ने संतोष को रात करीब एक बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
रविवार को बस्ती में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। संतोष कुमार गोरखपुर जिले के रायगंज बाजार गांव के निवासी बताए गए हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि संतोष कुमार गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर स्थित परसा तिवारी रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी लेने के लिए जा रहे थे।