{"_id":"6aeceba611c9e8a56f0d08e6","slug":"small-bridge-collapses-within-just-three-months-questions-raised-over-construction-quality-basti-news-c-207-1-bst1005-171143-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तीन महीने में ही ढह गई पुलिया, निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तीन महीने में ही ढह गई पुलिया, निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल
विज्ञापन
कृषि विभाग गेट पर धंसा पुलिया का स्लैब में फंसा ट्रक स्रोत विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कृषि कार्यालय के मुख्य गेट के सामने तीन महीने पहले बनी पुलिया रात में ढह गई। गेहूं के बीज की खेप लेकर पहुंचे ट्रक का पिछला पहिया पुलिया के स्लैब सहित नीचे धंस गया। गनीमत रही कि सड़क पर भीड़ नहीं थी। महज तीन महीने में पुलिया टूटने से लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, रात करीब 10 बजे गेहूं के बीज से लदा ट्रक कृषि कार्यालय पहुंचा था। ट्रक पुलिया पर चढ़ा, उसका स्लैब टूट गया और पिछला पहिया में फंस गया।
बताया जा रहा है कि पुलिया का निर्माण करीब तीन महीने पहले पीडब्ल्यूडी ने कराया था। निर्माण के दौरान ही कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने गुणवत्ता को लेकर ठेकेदार के सामने आपत्ति जताई थी, लेकिन शिकायत पर ध्यान नहीं दिया गया। आरोप है कि पुलिया का निर्माण पूरा होने के बाद भी अप्रोच रोड नहीं बनाई गई और अधूरी व्यवस्था में ही आवागमन शुरू हो गया। पुलिया टूटने से कृषि विभाग कार्यालय तक बीज लेकर आने वाले वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। इसी कार्यालय से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में गेहूं के बीज की आपूर्ति की जाती है। ऐसे में व्यवस्था जल्द दुरुस्त नहीं हुई तो किसानों को बीज लेने में परेशानी हो सकती है। घटना ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना है कि विभाग पुलिया निर्माण की जांच कराकर संबंधित जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई करता है। डीएओ डॉ. बाबूराम ने बताया कि जो बीज ट्रक से आ रहे उसे सड़क से उठवाकर छोटे वाहन के जरिये गोदाम तक पहुंचाया जा रहा है। वहीं, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड वन इं. अवधेश कुमार ने बताया कि पुलिया के ऊपर लगे स्लैब क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी।