{"_id":"69c43d4071f5b7c455089ead","slug":"worshiping-maa-kalratri-we-prayed-for-happiness-basti-news-c-207-1-bst1005-155532-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर मांगी खुशहाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर मांगी खुशहाली
विज्ञापन
भानपुर स्थित समय माता बैडवा के दर्शन पूजन को उमड़े श्रध्दालु संवाद
- फोटो : shrinagar news
विज्ञापन
बस्ती। चैत्र नवरात्र की सप्तमी तिथि पर जिले में बुधवार को शक्ति की उपासना का नजारा देखने को मिला। काल का संहार करने वाली और भक्तों को अभय प्रदान करने वाली मां कालरात्रि के दर्शन को भानपुर स्थित प्राचीन बैडवा समय माता मंदिर में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा।
सप्तमी तिथि के विशेष अवसर पर माता का दिव्य और अलौकिक शृंगार किया गया। श्रद्धालुओं की लंबी कतार दिखी। भक्तों ने माता को नारियल, लाल चुनरी और पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि एवं सौभाग्य की कामना की। इसके अलावा दुबखरा समय माता मंदिर में भी श्रद्धालु उमड़े रहे। टिनिच स्थित बलुआ समय माता मंदिर में श्रद्धालु सुबह से पूजन-अर्चन करते दिखे। केडीसी स्थित दुर्गा मंदिर, डारीडीहा स्थित दुर्गा मंदिर में भी भक्तों की भीड़ दिखी। रेलवे स्टेशन काली माता मंदिर, आवास विकास काली माता मंदिर में भी श्रद्धालु उमड़े रहे।
यहां मां के भक्त देवी की आराधना कर मंगलकामना करते दिखे। मंदिर परिसर घंट-घड़ियाल के बीच गूंजते रहे। भक्तों के जयकारे से वातावरण भी भक्तिमय हो गया। इसके अलावा गायत्री शक्ति पीठ रोडवेज और कप्तानगंज स्थित दुर्गा मंदिर में भी श्रद्धालु सुबह से पूजन-अर्चन के लिए पहुंच गए।
बताया गया कि बृहस्पतिवार को दुर्गा महाष्टमी और नवमी पर्व पर देवी भक्त आराधना कर हवन-पूजन करेंगे। इसके लिए मंदिरों में हवन-पूजन कार्यक्रम की तैयारियां भी पूरी कर ली गई है। आवास विकास काली मंदिर और गायत्री शक्ति पीठ और केडीसी स्थित दुर्गा मंदिर व डारीडीहा में सामूहिक हवन-पूजन के लिए कुंड तैयार किया गया है।
Trending Videos