सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   A glimpse of Indian culture in the story of Shri Ram: Rajesh

श्रीराम कथा में भारतीय संस्कृति की झलक : राजेश

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
A glimpse of Indian culture in the story of Shri Ram: Rajesh
मतेथू में श्रीराम कथा सुनाते राजेश भारद्वाज जी महाराज। स्रोत आयोजक - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
दुर्गागंज। अभोली ब्लॉक के मतेथू गांव के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर मंगलवार को तीन दिवसीय संगीतमई श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। कथावाचक राजेश भारद्वाज महाराज ने श्रीरामचरित मानस, भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह प्रसंग की कथा का रसपान श्रद्धालुओं को कराया। कहा कि हम जो करते हैं उस पर विश्वास नहीं होता है। फिर कैसे भगवान का दर्शन होगा। खटपट मिटे तो झटपट दर्शन होगा। मनुष्य का जीवन कष्टमय हो जाता है। अगर हम सहज रहना चाहते हैं, सहज जीना चाहते हैं तो हमारे पास इस कलियुग के मैल को काटने और धोने का एकमात्र साधन श्रीराम कथा है। इस मौके पर अनिल कुमार पाठक, आशीष पाठक, सुनील पाठक, नीरज पाठक, श्याम पाठक, नितिन पांडेय, निशांत पाठक आदि मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article