{"_id":"6adbba263a0558603c014aa1","slug":"in-dohrighat-the-dignity-of-rama-and-the-devotion-of-bharata-came-together-bhadohi-news-c-295-1-mau1001-153950-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: दोहरीघाट में राम की मर्यादा और भरत के समर्पण का हुआ मिलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: दोहरीघाट में राम की मर्यादा और भरत के समर्पण का हुआ मिलन
दोहरीघाट में भगवान श्रीराम और भरत के मिलन का भावपूर्ण दृश्य देख भावुक हुए श्रद्धालु
Link Copied
नगर में शुक्रवार को श्रीरामलीला समिति के तत्वावधान में भरत मिलाप की लीला संपन्न हुई। भगवान श्रीराम और उनके अनुज भरत के मिलन का भावपूर्ण मंचन देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इस दौरान पूरा नगर भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीरामलीला समिति के अध्यक्ष विनोद वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भरत मिलाप की लीला ने उपस्थित लोगों को भाईचारे, त्याग, प्रेम और पारिवारिक मर्यादा का संदेश दिया। भगवान श्रीराम के वनवास जाने के बाद भरत ने उनकी चरण पादुकाओं को सिंहासन पर स्थापित कर राज्य का संचालन किया था। वनवास से लौटने पर भरत अपने बड़े भाई के स्वागत के लिए आतुर थे। दोनों भाइयों का मिलन प्रेम, त्याग और समर्पण की अद्भुत छटा का प्रतीक बना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।