{"_id":"6adbc832729f7cded006871a","slug":"state-level-kabaddi-tournament-to-begin-today-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-150435-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: राज्यस्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट आज से होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: राज्यस्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट आज से होगा शुरू
विज्ञापन
सेवाश्रम इंटर कॉलेज परिसर में 24 और 25 अक्तूबर को महर्षि आजाद राज्यस्तरीय कबड्डी महाकुंभ का आयोजन होगा।
दो दिवसीय डे-नाइट प्रतियोगिता में करीब 48 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ घनश्याम दुबे महाविद्यालय के प्रबंधक प्रतीक दुबे करेंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष दिनेश यादव दादा और निर्णायक शशि यादव ने तैयारियों का जायजा लिया।
खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों की टीमें भाग लेंगी। खिलाड़ियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था भी की गई है।
अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना और खेल भावना को बढ़ावा देना है।