फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Pending court cases will be resolved through mediation

Bhadohi News: मध्यस्थता से सुलझाए जाएंगे न्यायालय में लंबित मामले

Tue, 01 Sep 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Pending court cases will be resolved through mediation
ज्ञानपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और सर्वोच्च न्यायालय की मीडिएशन एवं कंसीलिएशन प्रोजेक्ट कमेटी ने राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 शुरू किया है। यह अभियान आगामी 30 दिसंबर माह तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य न्यायालयों में लंबित समझौते योग्य मामलों का मध्यस्थता के जरिये निस्तारण करना है। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव हरकिरन कौर ने दी।
विज्ञापन

बताया कि इस अभियान से वादकारियों को त्वरित न्याय मिलेगा। साथ ही उनके धन और समय की भी बचत होगी। अभियान के तहत कई तरह के मामले शामिल किए गए हैं। इनमें वैवाहिक विवाद, दुर्घटना दावे और घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, वाणिज्यिक विवाद और सेवा विवाद जैसे मामल शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही शमनीय आपराधिक, उपभोक्ता विवाद, ऋण वसूली, संपत्ति के बंटवारे और बेदखली से संबंधित मामले भी देखे जाएंगे। बताया कि अभियान में वैवाहिक विवाद के मामले शामिल किए गए हैं। दुर्घटना दावे और घरेलू हिंसा से जुड़े प्रकरण भी मध्यस्थता के लिए उपयुक्त हैं। कहा कि आम जनता इस अभियान का लाभ उठा सकती है। वे संबंधित न्यायालय में प्रार्थना-पत्र देकर अपने मामले को चिह्नित करवा सकते हैं। बताया कि मध्यस्थता केंद्र, एडीआर बिल्डिंग, जिला न्यायालय परिसर सरपतहां ज्ञानपुर भदोही में निस्तारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed