फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sanjay became the block president, Ashish the vice president

Bhadohi News: संजय बने ब्लॉक अध्यक्ष, आशीष उपाध्यक्ष

Thu, 17 Sep 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Sanjay became the block president, Ashish the vice president
डीघ ब्लॉक में मनोनित राज्य कर्मचारी संघ के ब्लॉक पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन
डीघ ब्लॉक सभागार में बुधवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ब्लॉक स्तरीय बैठक हुई। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें संजय सिंह चौहान को अध्यक्ष चुना गया, जबकि आशीष दुबे को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष धर्मराज यादव ने संगठन को ब्लॉक स्तर पर मजबूत करने और कर्मचारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने पर चर्चा की। कार्यकारिणी में ज्ञानेंद्र सिंह यादव को महामंत्री, राम अकबाल यादव को मंत्री, धर्मेंद्र पाल को कोषाध्यक्ष और नितेश कुमार को मीडिया प्रभारी बनाया गया। संदीप सिंह को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी मिली। उमेश खरेज और प्रदीप कुमार (सुमन) को सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने सभी नए पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस दौरान कहा गया कि नई कार्यकारिणी के माध्यम से संगठन को और सक्रिय किया जाएगा और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को उचित मंच तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान कर्मचारियों के बीच आपसी तालमेल, संगठनात्मक गतिविधियों और कर्मचारी हितों से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। कर्मचारियों ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी उनकी समस्याओं को संगठन के माध्यम से संबंधित अधिकारियों और उचित मंच तक पहुंचाने में भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed