सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Thieves who entered through the roof ransacked the house.

Bhadohi News: छत के रास्ते घुसे चोरों ने घर को खंगाला

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Thieves who entered through the roof ransacked the house.
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के विरनई गांव में मंगलवार की रात चोरों ने छत के रास्ते घुसे चोरों ने घर को खंगाल दिया। लाखों के आभूषण व नकदी की चोरी कर ली। कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर चोर लाखाें रुपये के आभूषण और नकदी समेट ले गए। बुधवार को पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़ित विरनई गांव निवासी दिशांत यादव ने तहरीर में बताया कि रात लगभग एक बजे से तीन बजे के बीच चोर छत के रास्ते उनके घर में दाखिल हुए थे। चोरों ने उनकी चाची सीमा यादव के कमरे का दरवाजा खुला पाकर अंदर रखी अलमारी का ताला तोड़ दिया और उसमें रखी सोने की दो चेन, मंगलसूत्र, झुमका, मांगटीका, नथिया, पेटी, छागल, तीन जोड़ी मीना के अलावा नकदी और एक बक्सा उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह परिवार के लोगों की नींद खुली तो पर कमरे की स्थिति देखकर चोरी की जानकारी हुई। घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो घर से करीब 200 मीटर दूर पानी की टंकी के पास नाले में बक्सा बरामद हुआ। बक्से में रखे कपड़े तो मौजूद थे, लेकिन दो हजार रुपये गायब थे। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed