{"_id":"6af9fd1b37912441b103d9d4","slug":"action-taken-against-overloaded-sugarcane-vehicles-14-fined-7-seized-bijnor-news-c-27-1-bij1005-195525-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ओवरलोड गन्ना वाहनों पर कार्रवाई, 14 का चालान, सात सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ओवरलोड गन्ना वाहनों पर कार्रवाई, 14 का चालान, सात सीज
विज्ञापन
अफजलगढ़/बिजनौर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर ओवरलोड गन्ना वाहनों के संचालन पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बिजनौर में चलाए गए विशेष अभियान के तहत 14 वाहनों का चालान किया गया और सात को सीज कर दिया गया।
गन्ना पेराई सत्र शुरू होने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से मिल गेट तक ओवरलोड वाहनों में गन्ना ढुलाई हो रही है। क्षमता से अधिक गन्ना भरकर चल रहे ये ट्रक हादसों को दावत दे रहे हैं। ओवरलोड, अनफिट और बिना बीमा के ये वाहन राहगीरों व छोटे वाहनों के लिए बड़ा खतरा बने हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, कई ट्रकों की आयु पूरी हो चुकी है और उनके पंजीकरण भी समाप्त हो गए हैं। चीनी मिल के मुख्य गन्ना महाप्रबंधक उमेश कुमार बिसेन ने कहा कि ओवरलोडिंग का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। हालांकि, कुछ अनफिट ट्रकों की जानकारी मिली है। मिल ने वाहन स्वामियों को कागजात दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं।
यातायात पुलिस ने गन्ना परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। चेकिंग के दौरान निर्धारित मानकों के विपरीत गन्ना लादकर चल रहे 14 वाहनों का चालान किया गया। सात वाहनों को सीज करने की कार्रवाई भी हुई। यातायात निरीक्षक रवि नैन ने बताया कि सड़क सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान जारी रहेगा। गन्ना पेराई सत्र के दौरान विशेष चेकिंग अभियान लगातार चलेगा।