सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Angry over his sister's love marriage, a young man shot his brother-in-law.

Bijnor News: बहन के प्रेम विवाह से नाराज युवक ने जीजा को मार दी गोली

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Angry over his sister's love marriage, a young man shot his brother-in-law.
विज्ञापन
बिजनौर। बहन के प्रेम विवाह से नाराज युवक ने पड़ोसी जीजा पर गोली चला दी। गंभीर रूप से घायल हुए विशाल उर्फ कल्लू को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Trending Videos

शहर कोतवाली के गांव नवलपुर निवासी विशाल उर्फ कल्लू (22) ने 12 मई 2025 को पड़ोस में रहने वाली अनामिका से कोर्ट में शादी कर ली थी। दो महीनोें तक विशाल और अनामिका कहीं और रहे, इसके बाद गांव लौट आए थे। इसी शादी को लेकर दोनों परिवारों में अनबन चली। बीच में रिश्ते सामान्य भी हुए मगर अनामिका का भाई तभी से रंजिश रखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की शाम साढ़े सात बजे विशाल उर्फ कल्लू घर के बाहर बैठकर मोबाइल देख रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाला उसका साला विशाल आया और तमंचे से गोली मारकर भाग गया। गोली विशाल के दायं कंधे में लगी। लहूलुहान हालत में विशाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, फिलहाल विशाल का मेरठ में इलाज चल रहा है।
विशाल की पत्नी अनामिका ने बताया कि उसके कोर्ट में शादी कर लेने के बाद उसका भाई नाराज चल रहा था। शादी के दो महीने के बाद ही दोनों गांव में आकर रहने लगे, करीब पांच महीने से वह अपने मायके भी नहीं गई है। मायके वालों ने यह शर्त रख दी थी कि विशाल को छोड़कर आ जा, वरना उनके यहां (मायके) मत आना। अब अनामिका ने मामले में अपने भाई के खिलाफ केस दर्ज कराई है।

सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि परिवारिक विवाद के चलते पड़ोसी ने गोली चलाई है। जिसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed