सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pledge to protect culture and harmony

Bijnor News: संस्कृति की रक्षा और समरसता का लिया संकल्प

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Pledge to protect culture and harmony
नजीबाबाद के हिंदू सम्मेलन में प्रतिभाओं को सम्मानित करते मुख्य अतिथि। संवाद
विज्ञापन
नजीबाबाद। हिंदू सम्मेलन में भारतीय संस्कृति की रक्षा, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्र की अखंडता के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया गया।
Trending Videos


सकल हिंदू समाज की ओर से कान्हा रॉयल सेल्यूट में आयोजित हिंदू सम्मेलन में वक्ताओं ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ.केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को नमन किया। मुख्य वक्ता जिला संपर्क प्रमुख दुष्यंत कुमार, विभाग पर्यावरण प्रमुख सुशील कुमार और सह शारीरिक प्रमुख पौरुष कुमार ने कहा कि हिंदू सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज को संगठित रखना, सामाजिक दायित्व का बोध कराना, सांस्कृतिक चेतना को मजबूती देना और सामाजिक समरसता के लिए समाज को प्रेरित करना है। वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति और सनातन के प्रति दायित्वों के निर्वाह का संकल्प भी लिया।
हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के मार्गदर्शक एवं नगर संघ चालक हेमंत अग्रवाल, आकाश कान्हा कर्णवाल, प्रदीप भंडारी, मनोज कुमार, मलखान सिंह, एके गहलौत, ओम प्रकाश गोयल, जगमोहन सिंह, डॉ.एसके जौहर, संत कुमार, गौरव शर्मा, डॉ.केसी मठपाल, दिनेश राजपूत सहित हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों ने सम्मेलन में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed