सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sant Ravidas Jayanti celebrated with devotion and enthusiasm

Bijnor News: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई संत रविदास जयंती

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Sant Ravidas Jayanti celebrated with devotion and enthusiasm
नूरपुर फोटो रविदास जयंती पर शोभयात्रा
विज्ञापन
बिजनौर। जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ मनाई गई। अफजलगढ़ स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रकाश वीर आर्य ने संत रविदास के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया। उन्होंने छात्रों को संत रविदास के जीवन, उनके जाति-भेद विरोधी विचारों और प्रेम व समानता के संदेश से अवगत कराया। इस अवसर पर छात्रों ने संत रविदास के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में ओमकार सिंह, अमरीश कुमार, अखिलेश सिंह, कल्याण सिंह, अनिल कुमार, मनोज कुमार का सहयोग रहा। हल्दौर के डॉक्टर फकीरचंद सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। प्रधानाचार्य बृजपाल सिंह एवं जयंती प्रमुख राजीव कुमार ने संत रविदास के सामाजिक व आध्यात्मिक योगदान पर प्रकाश डाला। छात्रों ने “मन चंगा तो कठौती में गंगा” उक्ति के माध्यम से आंतरिक शुद्धता का संदेश दिया। बढ़ापुर के ग्राम मुकंदपुर राजमल में संत रविदास जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। इस अवसर पर सुंदर सिंह, मोती सिंह, केशव कुमार, चंद्रप्रकाश, शेर सिंह व लीलाराम रवि आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos

राजा का ताजपुर स्थित आरकेएसएम पब्लिक स्कूल में विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ, जहां वक्ताओं ने संत रविदास के जीवन दर्शन को अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed